मध्य प्रदेश: मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की गोली मारकर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

0

मध्य प्रदेश के मंदसौर में गुरुवार शाम को अज्ञात व्यक्ति ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता व स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।

मध्य प्रदेश
फाइल फोटो: प्रहलाद बंधवार

समाचार एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, नगर पुलिस अधीक्षक आर एम शुक्ला ने बताया कि शाम करीब सात बजे एक व्यस्त चौराहे पर अज्ञात व्यक्ति ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार को गोली मार दी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से अज्ञात बदमाश की मोटरसाइकिल मिली है। बदमाश ने 7.5 एम एम की पिस्तौल से नजदीक से गोली मारी थी। पुलिस अपराधी की तलाश कर रही है। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंचे और हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की।

मामले की जानकारी मिलने के बाद मंदसौर में सनसनी फैल गई है। बाजार बंद हो गए हैं और घटना की सूचना नगर में फैलते ही जिला चिकित्सालय में भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर मिली बुलेट के आधार पर कुछ संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पा रहा है कि हत्या करने की वजह क्या है।

Previous articleबीजेपी के खिलाफ होने वाले ममता बनर्जी की रैली में शामिल होंगे शत्रुघ्न सिन्हा
Next articleVIDEO: तो क्या BJP के छात्र संगठन एबीवीपी और जी न्यूज के सांठगांठ से हुआ JNU विवाद का जन्म? ABVP के पूर्व उपाध्यक्ष जतिन गोराया ने किया एक और सनसनीखेज दावा