किसान मार्च: राहुल गांधी, केजरीवाल सहित तमाम विपक्षी दलों के बड़े नेता किसानों के प्रदर्शन में हुए शामिल, PM मोदी पर बोला हमला

0

देश भर से हजारों किसान कर्ज में राहत और उपज के उचित मूल्य समेत अपनी कई मांगों को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान से संसद मार्ग तक मार्च निकाला।

फोटो: navjivanindia.com

दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच पहुंचकर कांग्रेस अध्यश्र राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, शरद यादव, सीताराम येचुरी सहित तमाम विपक्षी दलों के बड़े नेताओं ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। किसानों की मांग है कि उन्हें कर्ज से पूरी तरह मुक्ति दी जाए और दूसरी अपनी दूसरी मांग में फसलों की लागत का डेढ़ गुना मुआवजा चाहते हैं। किसानों का मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।

किसानों के आंदोलन में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि अगर पीएम मोदी अपने 15 सबसे अमीर दोस्तों का कर्जा माफ कर सकते हैं तो उन्हें देश के करोड़ों किसानों का कर्जा भी माफ करना होगा। राहुल गांधीने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देश को अंबानी-अडाणी के बीच में बांट दिया है।

राहुल गांधी ने पीएम पर हमला करते हुए कहा कि अगर अगर 15 लोगों का कर्जा माफ हो सकता है तो हिंदुस्तान के करोड़ों किसानों का कर्जा माफ होना चाहिए। राहुल ने कहा, ‘किसान कोई फ्री गिफ्ट नहीं मांग रहा, अपना हक मांग रहा है। पीएम ने वादा किया था बोनस का, एमएसपी का। आप बीमा का पैसा देते हो, अनिल अंबानी की जेब में जाता है। किसान ये भी नहीं चुन सकता कि कौन सा बीमा ले। मोदी ने हिंदुस्तान को बांट रखा है, कहीं अंबानी को कहीं अडाणी को।

वहीं, राहुल गांधी के बाद किसानों को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर किसानों की नहीं सुनी गई तो वे 2019 में मोदी सरकार के खिलाफ देशभर में कयामत ढा देंगे।

 

किसान मार्च LIVE Updates:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज देश में हर कोई दुखी है। बॉडर पर जवान दुखी है और खेतों में किसान। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार फसल बीमा योजना की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना, बीजेपी की लूट योजना है।

राहुल गांधी ने कहा कि अगर उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया जा सकता है तो किसानों का कर्ज भी माफ किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम देश के किसानों को यह आश्वस्त कर देना चाहते हैं कि हम आपके साथ हैं। राहुल ने किसानों से कहा कि आप डरिये मत, आपकी शक्ति ने देश को बनाया है।

. संसद मार्ग पर किसानों को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, “मोदी जी ने किसानों से वादा किया था कि एमएसपी बढ़ा दिया जाएगा, लेकिन उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया।”

. संसद मार्ग पर किसानों को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के खिलाफ है

. दिल्ली के संसद मार्ग पर किसानों की सभा जारी, हजारों की संख्या में संसद मार्ग पर किसान जमा हैं

. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस किसानों के आंदोलन से जुड़ा हर अपडेट सोशल मीडिया पर दे रही है

रामलीला मैदान से किसानों का मार्च जारी है। हजारों की संख्या में किसान संसद मार्ग की ओर बढ़ रहे है। वहीं जंतर-मंतर पर पहले से ही कांफी संख्या में किसान मौजूद हैं।

. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर कहा, “अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति मार्च जो अभी रामलीला मैदान से चला है वह गुरुनानक चौक पर है, जिसमें 7000 से 8000 लोग शामिल हैं। यातायात प्रभावित है।”

कर्जमाफी और बेहतर MSP सहित कई मांगों के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली आकर प्रदर्शन कर रहे किसानों की रामलीला मैदान के पास स्थित एक इलाके से तस्वीरें। आज इस प्रदर्शन का दूसरा दिन है।

. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अडवाइजरी जारी कर कहा कि अगर इजाजत मिली तो किसान सुबह 9 बजे रामलीला मैदान से जंतर मंतर तक मार्च भी कर सकते हैं। इस दौरान नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के कुछ इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। किसान रामलीला मैदान से रंजीत सिंह मार्ग और टॉलस्टॉय मार्ग से होते हुए संसद मार्ग पहुंचेंगे।

 

Previous articleहिंदू महासभा ने योगी आदित्यनाथ पर लगाया हिंदुओं को बांटने का आरोप, चुनाव आयोग को पत्र लिखकर की बैन की मांग
Next articleActor Rajpal Yadav arrested by Delhi Police, sent to 3-month civil prison