बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इटली के खूबसूरत लेक कोमो में बुधवार (14 नवंबर) को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। बुधवार को दोनों की कोंकणी रीति रिवाजों से शादी हुई और अब आज यानी गुरुवार (15 नवंबर) को दोनों सिंधी रीति-रिवाज से शादी करेंगे। रणवीर शादी के मंडप तक सी-प्लेन से पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि शादी समारोह में लगभग महज 40 मेहमान शामिल हुए थे।
इटली के कोमो लेक स्थित रिजॉर्ट में 231 वर्ष पुराने महल में कोंकणी रीति-रिवाज से उनकी शादी हुई। इस मौके पर उनके माता-पिता, करीबी रिश्तेदारों व मित्रों के अलावा बॉलीवुड के कई मशहूर सितारे उनके विवाह के साक्षी बने। बड़े पर्दे पर ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में दोनों की शानदार ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिली, वहीं छह साल से चली आ रही प्रेम कहानी और ऑफस्क्रीन रिश्ते के बाद दोनों इटली में शादी के बंधन में बंधे।
ड्यूरेक्स ने खास अंदाज में दी बधाई
रणवीर और दीपिका की शादी के बाद उन्हें उनके करीबी, रिश्तेदार और देशभर में मौजूद फैंस से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। लेकिन सबसे चर्चा कंडोम बनाने वाली कंपनी ड्यूरेक्स द्वारा अनोखे अंदाज में दी गई शादी की बधाई चर्चा में है। ड्यूरेक्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है कि कॉन्ग्रैट्स दीपिका एंड रणवीर फॉर ऑफिशियली पुटिंग ए रिंग ऑन इट।
We've got you covered. 😉 #DeepVeer #DeepVeerKiShaadi pic.twitter.com/eRL4MnSEXC
— Durex India (@DurexIndia) November 14, 2018
आपको बता दें कि रणवीर सिंह ड्यूरेक्स के ब्रांड एंबेसडर हैं। वह ड्यूरेक्स का विज्ञापन करने को लेकर खबरों में भी आ चुके हैं। यह कंपनी पहले भी ऐसे सिलेब्स को अनोखे अंदाज में बधाई देती रही है। ड्यूरेक्स ने विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर वह आनंद आहूजा को शादी की बधाई दी थी। ड्यूरेक्स कंपनी की इस बधाई पर सोशल मीडिया पर लोग जमकर मजा ले रहे हैं।