कर्नाटक उपचुनाव परिणाम LIVE: बीजेपी को बड़ा झटका, 5 में से 4 सीटों पर कांग्रेस-JDS गठबंधन ने जमाया कब्जा

0

कर्नाटक में तीन लोकसभा सीटों और दो विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के परिणाम आज यानी मंगलवार (6 नवंबर) को घोषित किए जाएंगे। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के लिए चुनाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। शिमोगा लकसभा सीट पर छोड़कर सभी सीटों पर कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन बीजेपी को काफी पीछे छोड़ दिया है।

@INCIndia

दो लोकसभा और विधानसभा की दो सीटों पर कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन आगे है। आपको बता दें कि पांच निर्वाचन क्षेत्रों के उपचुनाव में 67 प्रतिशत मतदान हुआ था। सभी पांच निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 31 उम्मीदवार मैदान में है, हालांकि मुख्य मुकाबला कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन और बीजेपी के बीच है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मतगणना के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हो यह सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

देखिए, लाइव अपडेट्स:-

  • कर्नाटक उपचुनाव में 5 सीटों में से चार सीटों पर नतीजे आ गए हैं। बेल्लारी सीट पर बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस उम्मीदवार बीएस उग्रप्पा ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने इस सीट पर 14 साल बाद जीत दर्ज की है। वहीं माड्या लोकसभा सीट पर कांग्रेस समर्थित जेडीएस उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। जामखंडी विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा रामनगर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की पत्नी अनिता कुमारस्वामी ने जीत दर्ज की है। वहीं शिमोगा लोकसभा सीट पर बीजेपी के बीवाय राघवेंद्र ने जीत दर्ज की है।
  • कर्नाटक उपचुनाव: जेडीएस की अनिथा कुमारस्वामी ने रामांगरम विधानसभा सीट पर 1,09,137 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की हैं, जबकि कांग्रेस के एएस न्यामगौड़ा ने जमखंडी विधानसभा सीट 39,480 वोटों से जीती
  • पी चिदंबरम का ट्वीट, ‘विराट कोहली की कप्तानी में टेस्ट सीरीज जीतने जैसी है 4-1 से जीत’
  • पांच में से चार सीटों पर कांग्रेस-जेडीएस की जीत पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने ट्वीट किया, “कर्नाटक में 4-1 रिजल्ट देखकर लग रहा है जैसे विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने कोई टेस्ट सीरीज जीती हो। गठबंधन ने कर दिखाया।”
  • कर्नाटक: पार्टी दफ्तर के बाहर जश्न मनाते कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता। उपचुनाव में कांग्रेस-जेडीएस के गठबंधन की 5 से 4 सीटों पर जीत दर्ज की है।
  • कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन कर्नाटक उपचुनाव की पांच सीटों में से चार पर आगे चल रहा है। वहीं, सिर्फ शिमोगा लोकसभा सीट से बीजेपी आगे चल रही है।
  • मांड्या लोकसभा सीट: जेडीएस को भारी बढ़त, जीत की पूरी संभावना। फिलहाल जेडीएस को 3,74,355 और बीजेपी को 1,48,528 वोट।
  • शिमोगा लोकसभा सीट पर नजदीकी मामला, बीजेपी-जेडीएस के बीच कड़ी टक्कर।
  • बल्लारी लोकसभा सीट से बीजेपी को बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। बीजेपी उम्मीदवार जे शांता बड़े अंतर से पीछे चल रही हैं। वहीं, 12वें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के वीएस उगरप्पा 1,74,294 वोटो से आगे चल रहे हैं।
  • जामखंडी विधानसभा सीट पर कांग्रेस और रामनगर विधानसभा सीट पर जेडीएस आगे चल रही है।
    बल्लारी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बीजेपी से 1,28,815 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां पर 8 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है।
  • कर्नाटक उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। मांड्या लोकसभा सीट पर कांग्रेस समर्थित जेडीएस उम्मीदवार 1,09,066 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • बल्लारी लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बीजेपी से 64000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • बल्लारी लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बीजेपी से 45808 वोटों से आगे चल रहे हैं।

अगर कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन हारता भी है तब भी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के अस्तित्व पर कोई खतरा नहीं होगा। लेकिन विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा के लिए ये उपचुनाव काफी अहम हैं। आज वोटों की गिनती के बाद आने वाले नतीजों से एक तस्वीर बनेगी कि 2019 के आम चुनाव को लेकर कर्नाटक के लोगों का मूड क्या है?

पांच में से चार सीटें इस्तीफे की वजह से और एक सीट विधायक के निधन की वजह से खाली हुई थी। यहां यह भी बता दें कि शिवमोगा (लोकसभा) सीट बीएस येदियुरप्पा, बेल्लारी (लोकसभा) सीट श्रीमुलु और मांड्या (लोकसभा) सीट सीएस पुट्टाराजू के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। वहीं, रामनगर (विधानसभा) सीट से सीएम कुमारस्वामी के इस्तीफे और जामखंडी (विधानसभा) सीट कांग्रेस विधायक सिद्धू न्यामगौड़ा के निधन के बाद खाली हुई थी।

 

Previous articleKarnataka Bypolls: Huge lead for Congress-JDS alliance, BJP’s fiefdom Bellary breached
Next articleDisha Patani’s Diwali photo in bra offends fans on Instagram, actress removes comments from her post