मध्य प्रदेश चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, शिवराज सिंह के साले संजय सिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ

0

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बड़ा झटका लगा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह शनिवार(3 नवम्बर) को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस की सदस्यता लेते वक्त उनके साथ कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। कांग्रेस में शामिल होने पर संजय सिंह ने कमलनाथ की खूब तारीफ भी की।

कमलनाथ की तरीफ करते हुए संजय सिंह ने कहा कि अब एमपी को शिवराज की नहीं कमलनाथ की जरूरत है। वहीं शिवराज ने लिए कहा कि अपने बच्चों के मामा को भी विश्वास नहीं दिला पाए शिवराज मामा। संजय सिंह के कांग्रेस में शामिल होते ही कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बुधनी सीट पर अपने बहनोई के खिलाफ चुनाव लड़ सकते है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि संजय सिंह टिकट न मिलने के चलते अपने जीजा और पार्टी से नाराज थे। संजय सीएम शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह के भाई हैं।

बता दें कि 28 नवंबर को मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। बीजेपी ने अभी तक 177 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। जबकि कांग्रेस की तरफ से अभी प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की गई है।

गौरतलब है कि कांग्रेस पिछले 15 साल से मप्र में सत्ता से बाहर है। इस बार माना जा रहा है कि प्रदेश में शिवराज सिंह के खिलाफ एक माहौल है। कांग्रेस इसी माहौल का फायदा उठाना चाहती है। राहुल गांधी इस चुनाव प्रचार में पूरी तरह से सक्रिय हैं।

Previous articleजलालुद्दीन गाज़ी के कारण KBC 10 में साथ नजर आए ‘ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान’ के दो अभिनेता आमिर खान और अमिताभ बच्चन, कहा हम भी जुड़ेंगे उनके मिशन के साथ
Next articleSetback for BJP in Madhya Pradesh as CM Shivraj Singh Chouhan’s brother-in-law joins Congress