त्रिपुरा के CM बिप्लब देब ने एक बार फिर दिया ‘दिव्य’ ज्ञान, बोले- पानी में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाते हैं बतख

1

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब अक्सर अपने बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं, उनके ‘दिव्य’ ज्ञान का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने अजीबोगरीब बयान दिया है। इस बार उन्होंने कहा कि बतखें पानी का रिसाइकल करती हैं और उनके तैरने से पानी में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसी वजह से वह पूरे प्रदेश के ग्रामीणों को बतख वितरित करना चाहते हैं।

(Sushil Kumar/HT File Photo)

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिप्लब देब ने ये बातें नीरमहल के चारों ओर एक कृत्रिम झील रुद्रसागर में पारंपरिक बोट रेस के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही। बता दें कि, बिप्लब कुमार देब अक्सर अपने बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी योजना झील के आस-पास रहने वाले मछुआरों को 50,000 बतख वितरित करने की है। उन्होंने आगे कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए पूरे त्रिपुरा में ग्रामीणों को सफेद बतख वितरित किए जाएंगे। इसके बाद त्रिपुरा के सीएम ने बतख से होने वाले फायदे की भी विस्तृत व्याख्या की।

रिपोर्ट के मुताबिक, बिप्लब कुमार देब ने कहा कि जब बतख पानी में तैरती हैं, तो पानी में ऑक्सीजन का स्तर अपने आप ही बढ़ने लगता है। इससे (ऑक्सीजन) रिसाइकल हो जाता है। इसका फायदा पानी में रहने वाली मछलियों को होता है, जिन्हें अधिक ऑक्सीजन मिलता है। बतखों के मल से भी फायदा मिलता है। इस तरह से मत्स्य पालन से जुड़े लोगों को फायदा होगा और मछलियां तेजी बढ़ेंगी। वो भी पूरी तरह कार्बनिक तरीके से।

बता दें कि, बिप्लब देब अपने इस बयान को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए है। लोगों का कहना है कि, ‘लगता है इस बार के पूरे नोबल भाजपा के नमूने ही ले जाएंगे पक्का।’

देखिए कुछ ऐसे ही ट्वीट

बता दें कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही बिप्लब देव अपने बयानों की वजह से मीडिया की सुर्खियों में बने हुए है। बिप्लब देब सबसे पहले महाभारत काल में इंटरनेट और सैटेलाइट होने का दावा कर सुर्खियों में आए थे। इसके बाद उन्होंने कहा था कि डायना हेडन इंडियन ब्यूटी नहीं हैं, डायना हेडन की जीत फिक्स थी।

अभी हाल ही में मॉब लींचिंग (भीड़ द्वारा की जा रही हत्या) की घटनाओं पर बिप्लब देव ने कहा था कि ”आज त्रिपुरा में एक आनंद का लहर बैठ रहा है और इस लहर का आप (पत्रकार) भी उपभोग करिए… आपके मन में भी आनंद आए और आप देखिए, सोच लीजिए एक बार.. मैं खुद… मेरा चेहरा देखिए एकबार… मेरे मन में कितना खुशी है… तो आपके मन भी उतना ही खुशी है न… तो आज के दिन में आप भूल जाइए..।”

 

Previous articleछत्तीसगढ़: इस्तीफे के बाद रायपुर के पूर्व जिलाधिकारी ओपी चौधरी ने थामा BJP का दामन, लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव
Next articleदेश भर में कई शहरों में सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, लेखकों, वकीलों और पत्रकारों के घरों पर छापेमारी, 5 गिरफ्तार