आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बीच केजरीवाल ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को लगता है- अगर सातों सांसद आप के होते तो सीलिंग नहीं होती और मेट्रो का किराया नहीं बढ़ता। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी, आप दिल्ली में दख़ल अंदाजी बंद कीजिए या फिर PM छोड़कर दिल्ली के CM बन जाइए।
दरअसल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार (21 अगस्त) की सुबह ट्वीट करते हुए लिखा, “मोदी जी ने लाल क़िले से कहा कि उन्होंने 6 करोड़ फ़र्ज़ी राशन कार्ड कटवाए। मोदी जी के फ़र्ज़ी दावे का सच पढ़िए। PMO दिल्ली के अफ़सरों को फ़ोन करके ज़बर्दस्ती कार्ड कटवाता है। मोदी जी, आप देश संभालिए। देश संभल नहीं रहा। दिल्ली में दख़ल अंदाजी बंद कीजिए या फिर PM छोड़कर दिल्ली के CM बन जाइए।” बता दें कि अपने इस ट्वीट के साथ सीएम केजरीवाल ने एक न्यूज़ पेपर का स्क्रीन शॉट भी शेयर किया।
मोदीजी ने लाल क़िले से कहा कि उन्होंने 6 करोड़ फ़र्ज़ी राशन कार्ड कटवाए।मोदीजी के फ़र्ज़ी दावे का सच पढ़िए।PMO दिल्ली के अफ़सरों को फ़ोन करके ज़बर्दस्ती कार्ड कटवाता है।मोदीजी, आप देश संभालिए।देश संभल नहीं रहा।दिल्ली में दख़लअंदाजी बंद कीजिए या फिर PM छोड़कर दिल्ली के CM बन जाइए pic.twitter.com/aU9KvHtzUI
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 21, 2018
AAP और भाजपा में सीधी टक्कर। कांग्रेस को मात्र 9% वोट
लोगों को लगता है-
1. केवल AAP दिल्ली वालों के हक़ के लिए लड़ती है।BJP/Cong के MP कभी दिल्ली वालों की नहीं सोचते
2. इसलिए AAP को मज़बूत करो
3. सातों MP AAP के होते तो सीलिंग नहीं होती और मेट्रो का किराया नहीं बढ़ता pic.twitter.com/pRc2rSkV7d
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 21, 2018
बता दें कि इससे पहले सोमवार को केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, “जनता भाजपा के सांसदों से ख़ासी नाराज़ है। जनता आम आदमी की दिल्ली सरकार से बहुत ख़ुश है। वहीं जनता भाजपा से इस बात पर भी बहुत ज़्यादा नाराज़ है कि भाजपा ने दिल्ली सरकार के कामों में रोड़े अटकाए। 2019 लोकसभा चुनावों में भाजपा को दिल्ली में बड़ा झटका लगने वाला है।”
बता दें कि अगले साल देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं और इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अभी से ही अपनी कमर कसने लग गई है।
जनता भाजपा के सांसदों से ख़ासी नाराज़ है। जनता आम आदमी की दिल्ली सरकार से बहुत ख़ुश है
वहीं जनता भाजपा से इस बात पर भी बहुत ज़्यादा नाराज़ है कि भाजपा ने दिल्ली सरकार के कामों में रोड़े अटकाए
2019 लोकसभा चुनावों में भाजपा को दिल्ली में बड़ा झटका लगने वाला है pic.twitter.com/I0NtoQUJhW
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 20, 2018