आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बीच केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि लोग भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से नाराज हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगने वाला है। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के कामकाज में रोड़े अटकाने के लिए लोग बीजेपी से नाराज हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार (20 अगस्त) की सुबह ट्वीट करते हुए लिखा, “जनता भाजपा के सांसदों से ख़ासी नाराज़ है। जनता आम आदमी की दिल्ली सरकार से बहुत ख़ुश है। वहीं जनता भाजपा से इस बात पर भी बहुत ज़्यादा नाराज़ है कि भाजपा ने दिल्ली सरकार के कामों में रोड़े अटकाए। 2019 लोकसभा चुनावों में भाजपा को दिल्ली में बड़ा झटका लगने वाला है।”
बता दें कि अपने इस ट्वीट के साथ सीएम केजरीवाल ने एक न्यूज़ पेपर का स्क्रीन शॉट भी शेयर किया। जिसकी हेडलाइन है, “चुनाव से पूर्व पांच सांसदों के रिपोर्ट कार्ड से संघ चिंचत।” बता दें कि अगले साल देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं और इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अभी से ही अपनी कमर कसने लग गई है।
जनता भाजपा के सांसदों से ख़ासी नाराज़ है। जनता आम आदमी की दिल्ली सरकार से बहुत ख़ुश है
वहीं जनता भाजपा से इस बात पर भी बहुत ज़्यादा नाराज़ है कि भाजपा ने दिल्ली सरकार के कामों में रोड़े अटकाए
2019 लोकसभा चुनावों में भाजपा को दिल्ली में बड़ा झटका लगने वाला है pic.twitter.com/I0NtoQUJhW
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 20, 2018



















