अर्जुन कपूर के इस बयान से पता चलता है कि श्रीदेवी से शादी करने के लिए उन्होंने अभी भी अपने पिता बोनी कपूर को माफ नहीं किया

0

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन के बाद से अपनी सौतेली बहन जाह्नवी और खुशी कपूर का पूरा सपोर्ट कर रहें है, साथ ही वह इनके बीच अपने रिश्ते को भी खुलकर रख रहें है।

गौरतलब है कि, बोनी कपूर की पहली शादी मोना कपूर से हुई थी और इनके दो बच्चे अर्जुन और अंशुला कपूर है। साल 1996 में बोनी ने मोना से तलाक लेकर इसी साल श्रीदेवी से शादी रचाई थी। हालांकि, मोना कपूर ने अर्जुन और अंशुला को कभी अपने पिता से दूर नहीं रखा, लेकिन साल 2012 में मोना कपूर का निधन हो गया था।

बता दें कि, श्रीदेवी के अचानक निधन से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा बॉलीवुड सदमे में हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद हर मुश्किल घड़ी में अर्जुन कपूर परिवार के साथ नजर आए। इतना ही नहीं, वह इनके अलावा बहन जाह्नवी और खुशी कपूर का पूरा सपोर्ट कर रहें है। श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर अपने पिता और बहन जाह्नवी और ख़ुशी के करीब आ गए थे ताकि उन्हें अकेला महसूस ना हो

लेकिन, हाल ही में एक समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने ऐसी टिप्पणियां की है जिससे पता चलता है कि, अभिनेता अभी भी अपने अतीत को भूला नहीं पाएं है।

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा, ‘मेरे लिए अभी किसी भी सवाल का जवाब देना या ‘रास्ते में’ चलना मुश्किल है। मुझे थोड़ा समय चहिए इस बात को समझने के लिए कि वास्तव में हो क्या रहा हैं, मैंने बस वही किया जो उस समय मुझे सही लगा।’

अर्जुन ने खुलासा किया कि श्रीदेवी की मृत्यु के तत्काल बाद जनवी और खुशी को सुरक्षा प्रदान करने का उनका निर्णय केवल उनकी चाची-मोना कपूर की बहन से परामर्श करने के बाद ही था। उन्होंने कहा, ‘हमें अपने कार्यों के बारे में ठीक होने के लिए हमेशा उसकी सहमति (कुछ चीजों के लिए) की आवश्यकता होगी।’

उनका आंतरिक दर्द तब सामने आया जब अर्जुन ने कहा कि ‘मेरे पास अभी भी बहुत सी चीजों का जवाब नहीं है। बहुत कुछ हुआ है और मैं इन चीजों को अपने सबसे बुरे दुश्मनों पर भी नहीं चाहूंगा।’ साथ ही अर्जुन ने कहा, ‘उन्हें अपनी भावनाओं को आकार देने के लिए और अधिक समय चाहिए। लेकिन जिन चीजों ने हमें इन परिस्थितियों तक लाया है वे बेहद दुखद हैं, यही कारण है कि मुझे यह जानने के लिए कुछ और समय चाहिए कि (हमारे लिए) जीवन क्या है।’

बता दें कि, कुछ दिनों पहले ही अर्जुन कपूर ने एक न्यूज़ वेबसाइट को जमकर लताड़ लगाई थी, जिसने उनकी बहन जाह्नवी कपूर के बारे में भद्दी हेडलाइन लगाई थी। दरअसल, एक न्यूज़ वेबसाइट ने जाह्नवी कपूर के कपड़ों पर ऐसी हेडलाइन लगाई थी जिसे देख अर्जुन को गुस्सा आ गया और उन्होंने सोशल मीडिया के जरीए वेबसाइट को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

बता दें कि, ट्विटर पर यह ख़बर इस हेडिंग से शेयर किया गया था, ‘@arjunk26 के घर पहुंची #JanhaviKapoor ने पहनी इतनी सैक्सी ड्रैस कि दिख गया सब कुछ, देखें तस्वीरें’।

इस खबर को अभिनेता अर्जुन कपूर ने शेयर करते हुए काफी गुस्से में ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘यह बेहद ही शर्मनाक है कि आपकी निगाहें ऐसी चीजों पर जाती हैं इस पर शर्म आने चाहिए आपको। क्या हमारे देश की औरतों को किस तरह देखा जाता है, यह इसकी एक और मिसाल है, इस पर शर्म आना चाहिए।’

बता दें कि, अर्जुन ने अपने इस ट्वीट में अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया है। हालांकि, अर्जुन के ट्वीट के बाद पोर्टल ने ख़बर को डिलीट कर दिया।

गौरतलब है कि, श्रीदेवी की मौत के बाद से ही अर्जुन कपूर की जाह्नवी और खुशी के साथ रिश्ता बदला है और अब अर्जुन अपनी दोनों बहनों का भी अंशुला की तरह ध्यान रखते हैं। बता दें कि, कुछ दिनों पहले दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की सौतेली बेटी अंशुला कपूर ने भी जाह्नवी कपूर की ड्रेस पर भद्दे कमेंट करने वालों को आड़े हाथ लिया था और कहा था कि कोई उनकी बहनों के बारे में इस तरह की बाते न करें।

गौरतलब है कि, बोनी कपूर की पहली शादी मोना कपूर से हुई थी और इनके दो बच्चे हुए अर्जुन और अंशुला कपूर है। साल 1996 में बोनी ने मोना से तलाक लेकर इसी साल श्रीदेवी से शादी रचाई थी। हालांकि, मोना कपूर ने अर्जुन और अंशुला को कभी अपने पिता से दूर नहीं रखा, साल 2012 में मोना कपूर का निधन हो गया।

बता दें कि, हिंदी फिल्मों की पहली सुपरस्टार अभिनेत्री कही जाने वाली 54 वर्षीय अदाकारा की 24 फरवरी को दुबई स्थित एक होटल के बाथरूम में मौत हो गई थी। डिनर से पहले बाथरूम गईं श्रीदेवी चक्कर आने के बाद बेहोश होकर पानी भरे बाथटब में गिर गईं, देर तक डूबे रहने से उनकी सांस थम गई थी।

 

 

 

Previous articleअमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए जा रहे दो श्रद्धालुओं का निधन, अब तक 14 की मौत
Next article‘संजू’ देख रो पड़ा रियल लाइफ ‘कमली’, संजय दत्त के लिए शेयर किया दिल को छू लेने वाला मैसेज