राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: पत्नी श्रीदेवी के बारे में बात करते हुए भावुक हुए बोनी कपूर, देखिए वीडियो

0

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से पहले दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के बारे में बात करते हुए उनके पति व फिल्म निर्माता बोनी कपूर भावुक हो गए।

पुरस्कार समारोह से पहले बोनी कपूर ने एक समाचार चैनल से बात करते हुए कहा कि, इस वक्त हम उन्हें बहुत ज्यादा मिस कर रहे हैं, इस सम्मान को पाकर श्रीदेवी बहुत खुश होंगी। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अपने जीवन के 50 साल दिए और 300 फिल्मों में काम किया, यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कई पुरस्कार जीते लेकिन यह सबसे ऊपर है।इस दौरान बोनी कपूर कई बार भावुक हुए और वो अपने आंसू नहीं रोक पाए।

बता दें कि, दिल्ली के विज्ञान भवन में गुरुवार(3 मई) को 65वें राष्ट्रीय अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को फिल्म ‘मॉम’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, श्रीदेवी कि यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। अभिनेत्री के पति बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटियों जाह्नवी-खुशी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।


बता दें कि, हिंदी फिल्मों की पहली सुपरस्टार अभिनेत्री कही जाने वाली 54 वर्षीय अदाकारा की 24 फरवरी को दुबई स्थित एक होटल के बाथरूम में मौत हो गई थी। डिनर से पहले बाथरूम गईं श्रीदेवी चक्कर आने के बाद बेहोश होकर पानी भरे बाथटब में गिर गईं। देर तक डूबे रहने से उनकी सांस थम गई।

हालांकि, उनके मौत के तुरंत बाद कार्डिएक अरेस्ट की वजह से निधन की बात सामने आई थी। दुबई के अभियोजक कार्यालय ने अभिनेत्री का पार्थिव शरीर 72 घंटे बाद उनके शोकाकुल परिवार को सौंप दिया। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को मंगलवार को दुबई से मुंबई लाया गया था।

Previous articleKerala SSLC results 2018: Kerala Board of Public Examinations class 10th results declared @ kbpe.org
Next articleRajasthan DIET Class 5 Results: Rajasthan Board of Secondary Education class 5th results declared @ education.rajasthan.gov.in