महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार (22 दिसंबर) को कहा कि बीजेपी नेता और पूर्व राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे के खिलाफ कथित तौर पर जमीन पर कब्जा करने के मामले में दर्ज हुई प्रथम सूचना रिपोर्ट एफआईआर में जांच जारी रहेगी।
न्यूज़ एजेंसी भाषा की ख़बर के मुताबिक, राज्य विधानसभा के शीत सत्र के आखिरी दिन पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक पृथ्वीराज चव्हाण ने खड़से समेत बीजेपी और शिवसेना के मौजूदा और पूर्व मंत्रियों के खिलाफ जांच की स्थिति के बारे में पूछा था।
अपने जवाब में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, आरोपों खड़से के खिलाफ के बाद हमनें एक जांच समिति गठित की थी। बाद में मुंबई हाई कोर्ट में कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा एक मामला जनहित याचिका दायर किया गया। हमनें अदालत से अनुरोध किया था कि हमें जांच पूरी करने दी जाए और कार्रवाई बाद में की जा सकती है।
अदालत इस पर सहमत नहीं हुई और हमसें खड़से के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा, इसलिए जांच समिति की प्रासंगिकता खत्म हो गई। साथ ही उन्होंने कहा कि, उसकी रिपोर्ट अब प्रासंगिक नहीं है और हमने मामला एफआईआर दायर किया है, जांच जारी है।
बता दें कि, फडणवीस कैबिनेट में नंबर दो रहे एकनाथ खडसे ने जून-2016 में तब इस्तीफा दे दिया था जब उनके परिवार द्वारा किया गया एक भूमि सौदा सवालों के घेरे में आ गया था।



















