मुंबई: 14 साल की लड़की से शादी करने पर हाई कोर्ट का 53 वर्षीय वकील गिरफ्तार

0

14 साल की लड़की से शादी करने के आरोप में मुंबई हाई कोर्ट के एक 53 वर्षीय वकील को गिरफ्तार किया गया है। वकील को तीन साल पुराने मामले में पॉक्सो ऐक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

तीन साल पहले जब उसने लड़की से शादी की तो वो 14 साल की थी, जिसमें अब मामला दर्ज हुआ है। मामला दर्ज होने के बाद काला चौकी पुलिस ने वकील को गिरफ्तार कर लिया। वकील की पत्नी ने ही पुलिस में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, वकील की पत्नी ने उस पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

नवभारत टाइम्स की ख़बर के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि लड़की का परिवार बहुत गरीब है और इसीलिए उसके माता-पिता ने अधेड़ वकील से उसकी शादी कर दी थी। पुलिस ने बताया कि सांगली में रहने वाले लड़की के बुजुर्ग माता-पिता ने अपनी बीमारी की वजह से लड़की की शादी की थी।

वकील ने पहली पत्नी की मौत के बाद लड़की के माता-पिता से शादी की बात कही तो वो शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद सहमति से दोनों शादी के लिए राजी हो गए थे। पिछले तीन साल से आरोपी रोज अपनी पत्नी के पास ‘सांगली’ जाता था और कुछ समय पहले ही वो पत्नी को अपने घर ले आया था।

नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कालाचौकी पुलिस चौकी के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर दिलीप उगाले ने बताया, कि आरोपी वकील पर बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट रेप संबंधी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा है कि मामले में लड़की के परिवार के लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

Previous articleVIDEO: मोबाइल में लैंडलाइन का रिसीवर लगाए नजर आए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, जानिए क्या है वजह
Next articleसोशल मीडिया: कांग्रेस राज में आदर्श सोसाइटी घोटाले में मामला दर्ज हुआ, अशोक चव्हाण CM पद से हटाए गए और उन पर केस हुआ। BJP राज में अशोक चव्हाण को उसी घोटाले में राहत मिल गई। यही तो हैं ‘अच्छे दिन’