इस साल महाराष्ट्र में छह महीनों में 2,965 लड़कियां हुई लापता: देवेन्द्र फडणवीस

0

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मंगलवार (19 दिसंबर) को बताया कि इस साल के शुरुआती छह महीनों में प्रदेश से करीब 2,965 लड़कियां लापता हो गईं हैं।

फाइल फोटो- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

न्यूज़ एजेंसी भाषा की ख़बर के मुताबिक, प्रदेश में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक रंधीर सावरकर द्वारा राज्य विधानसभा में पटल पर रखे गए एक सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2016 में एक जनवरी से 30 जून के बीच 2,881 लड़कियां लापता हुई थीं। इस साल इस अवधि में यह संख्या बढ़कर 2,965 हो गई है।

फडणवीस के मुताबिक, केंद्र सरकार ने लापता लड़कियों का पता लगाने के लिए www.trackthemissingchild.gov.in वेबसाइट भी बनाई है। अपने उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि, रेलवे ने भी इस काम के लिए अपने पोर्टल www.shodh.gov.in को अधुनिक बना रहा है। ये वेबसाइट मामलों का पता लगाने में मददगार रही हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ऑपरेशन मुस्कान और ऑपरेशन स्माइल जैसे चार अभियान शुरू किए हैं। इसके माध्यम से वर्ष 2016 में एक जनवरी से 30 जून के बीच 1,613 लड़कियों का पता लगाया गया था। इनकी मदद से इस साल भी 645 लड़कियों की खोज की जा चुकी है।

Previous article“BJP has suffered a massive jolt in Gujarat, why’s PM Modi silent on Rafale expose?”
Next articleशबाना आजमी का PM मोदी और अमित शाह पर तंज, पूछा- ‘गुजरात की जीत पर जश्न क्यों मना रही है BJP?’