आज जमाना चाहें कितना भी बदल गया हो लेकिन आज भी महिलाओं पर होने वाले शोषण थमने का नाम नहीं ले रहा। सड़क हो या ऑफिस महिलाएं खुद को कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। जिसका ताजा मामला देश की राजधानी दिल्ली से सामने आया है।
फोटो- ANIदिल्ली के एयरोसिटी के एक पांच सितारा होटल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें होटल का सिक्योरिटी मैनेजर होटल में काम करने वाली महिला से छेड़छाड़ करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि महिला इस होटल में गेस्ट रिलेशन का काम करती है।
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि होटल का सिक्योरिटी मैनेजर महिला की साड़ी का पल्लू खींचकर निर्वस्त्र करने की कोशिश कर उसके साथ छेड़खानी कर रहा है। मैनेजर का नाम पवन दहिया बताया जा रहा है।
Delhi: Security Manager of a 5-star hotel in Aerocity allegedly molested a woman staff on July 29, case registered. (CCTV) pic.twitter.com/xSayblDsp0
— ANI (@ANI) August 18, 2017
जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त पवन दहिया का एक करीबी कर्मचारी भी कमरे में मौजूद था, लेकिन बाद में उसने उसे बाहर निकाल दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 33 साल की पीड़ित महिला का आरोप है कि होटल का सिक्योरिटी मैनेजर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाब बना रहा था।
महिला के मुताबिक, उसने होटल एडमिनिस्ट्रेशन से इसकी शिकायत भी की लेकिन मैनेजर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। लेकिन महिला को गुरुवार(17 अगस्त) को नौकरी से निकाल दिया गया।
साथ ही बताया जा रहा है कि, उस लड़के को भी निकाल दिया गया जिसने वारदात का सीसीटीवी निकाल कर पीड़ित महिला को दिया था। महिला के मुताबिक वह एरोसिटी के होटल प्राइड प्लाजा में पिछले 2 साल से काम कर रही है।
देखिए वीडियो
#TNExcluisve | CCTV footage of an incidence of harassment at workplace surfaces; accused not arrested even 17 days after the incident pic.twitter.com/ToeuLDFS8s
— TIMES NOW (@TimesNow) August 18, 2017