दिल्ली निगम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच चुनावी जंग ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा EVM पर सवाल उठाने वाले मामले में चुनाव आयोग की गई टिप्पणी के कारण अब बीजेपी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।
शनिवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने चुनाव आयोग, राज्य चुनाव आयुक्त तथा संसद मार्ग थाने में मुख्यमंत्री के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई।
मनोज तिवारी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘शिकायत में केजरीवाल के उस बयान पर आपत्ति जताई गई है, जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग को धृतराष्ट्र और भाजपा को दुर्योधन कहा था।’’
धौलपुर उपचुनाव में 18 ईवीएम मशीनें ऐसी मिली है जिनसे साथ छेड़छाड़ हुई है। इतना ही नहीं साथ ही उन्होंने कहा कि, ईवीएम में बहुत शातिर तरीके से गड़बड़ी की जा रही है चुनाव आयोग धृतराष्ट्र बन गया है।
आपको बता दे कि पिछले दिनों EVM पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल ने कहा था कि धौलपुर उपचुनाव में 18 ईवीएम मशीनें ऐसी मिली है जिनसे साथ छेड़छाड़ हुई है। उन्होंने कहाथा कि, ईवीएम में बहुत शातिर तरीके से गड़बड़ी की जा रही है चुनाव आयोग धृतराष्ट्र बन गया है।
इस विवाद के बाद बीजेपी ने इसका जवाब देते हुए आप के खिलाफ कड़ा रूख अपना लिया और ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत का मामला व चुनाव आयोग को श्धृतराष्ट्रश् की उपमा देने की बात के बाद बीजेपी ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया।