गुजरात से मानवता को शर्मसार करने वाली ख़बर सामने आई है, यहां पर माफियों के हौसले कितने बुलंद है इसका का अंदाजा आप इस ख़बर से ही लगा सकते है। यहां पति के साथ जा रही एक महिला को हमलावर ने सरेआम चाकू से गोद दिया। पत्नी के इलाज के लिए ले जाने के लिए पति गुहार लगाता रहा है, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं है। अंत में जिंदगी और मौत से लड़ते हुई महिला ने पति की बाहों में दम तोड़ दिया।
फोटो- जनसत्ताजनसत्ता कि ख़बर के अनुसार, यह घटना सूरत के पंडेसरा क्षेत्र में घटी। यह घटना रविवार को इस घटी जब महिला पति के साथ जा रही थी। इसी दौरान एक हमलावार ने उस पर चाकू से हमला कर किया। पीड़िता की पहचान अनीता के रूप में हुई है, वह उड़ीसा की रहने वाली है अनीता की शादी गुजरात के रहने वाले धर्मेश से हुई। स्थानिय चैनल ओडिशा टीवी के मुताबिक पत्नी के ऊपर हुए इस हमले के बाद पति लोगों के सामने रो-रोकर एंबुलेंस बुलाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन वहां से गुजर रहे किसी भी शख्स ने उसकी मदद नहीं की बल्कि वहां पर खड़े होकर कुछ लोग इस घटना का वीडियो बनाने लगे। लेकिन कुछ देर में अनीता ने सड़क पर ही पति की बांहों में दम तोड़ दिया।
अनीता पर अटैक करने वाला हमलावर महिला का रिश्तेदार है। सूरत के पंडेसरा पुलिस थाने में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज हो गई है। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत की वजह रिश्तेदार से प्रापर्टी विवाद के रूप में सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले कि जांच कर रही है आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।