जानिए, महाराष्ट्र और हरियाणा में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली, क्या रहा वोट शेयर

0

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम अब सबके सामने हैं। महाराष्ट्र में जहां भाजपा-शिवसेना को बहुमत हासिल हुआ है वहीं हरियाणा में भाजपा ने जहां 75 पार का नारा दिया था उसे जनता ने झटका देते हुए 90 में से 40 सीटें दिलाई हैं जो पिछली बार की तुलना में 7 कम हैं।

हरियाणा

निर्दलीय विधायकों के साथ भाजपा हरियाणा में दोबारा सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा में 6 निर्दलीय विधायक भाजपा को समर्थन देने को तैयार हैं। अगर ये समर्थन भाजपा को हासिल हो जाता है तो सरकार बनाने के लिए जेजेपी के समर्थन की ज़रूरत नहीं होगी।

ख़बरों के मुताबिक, गोपाल कांडा (सिरसा), चौधरी रणजीत चौटाला (रानिया), राकेश दौलताबाद (बादशाहपुर), नयनपाल रावत (पृथला),सोपबीर सांगवान (दादरी) बलराज कुंडू (महम) भाजपा को समर्थन देने को तैयार हैं। इनमें बलराज कुंडू, नयनपाल रावत, सोमबीर सांगवान इन तीनों ने भाजपा से टिकट न मिलने पर चुनाव से पहले पार्टी छोड़ी थी।

देखिए, हरियाणा विधानसभा चुनावों में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली और कितना वोट प्रतिशत हैं।

वहीं, महाराष्ट्र में एक बार फिर भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार बनना तय है। लेकिन नतीजों में जीत के साथ बीजेपी को झटका भी लगा है। महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों में बीजेपी को 104 पर जीत मिली है। वहीं सहयोगी शिवसेना को 56 सीटों पर जीत मिली है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 54 सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस के खाते में 43 सीटें गई हैं।

देखिए, महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली और कितना वोट प्रतिशत हैं।

Previous articleGopal Kanda extends support to BJP by invoking his RSS pedigree, faces condemnation from Congress, BJP’s Uma Bharti
Next articleबिहार उपचुनाव में सीएम नीतीश कुमार को बड़ा झटका, RJD के लिए उम्मीद की किरण, जानिए किस पार्टी को कितनी सीटें मिली