“आप सिर्फ एक खास समुदाय के लोगों की मदद कर रहे हो क्या?”, शख्स के इस ट्वीट पर स्वरा भास्कर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

0

अपनी बेबाकी के लिए पहचानी जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। अक्सर अपने बयान व ट्वीट के कारण सुर्खियों में रहने वाली स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल भी हो जाती हैं, लेकिन अपने जवाब के जरिए ट्रोलर को जवाब देने में भी वो कोई कसर नहीं छोड़तीं। एक बार फिर एक शख्स ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। जिसके बाद अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने शख्स को करारा जवाब देते हुए उसकी बोलती बंद कर दी।

स्वरा भास्कर

गौरतलब है कि, प्रवासी मज़दूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए स्वरा भास्कर ने भी एक मुहीम शुरू की है। अभिनेत्री और उनकी टीम दिल्ली सरकार की मदद से प्रवासी मज़दूरों को उनके घरों तक पहुंचा रहे हैं। लॉकडाउन के बीच स्वरा भास्कर द्वारा किए जा रहे इस सराहनीय कार्य की सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बीच, एक यूजर ने स्वरा भास्कर को ट्रोल करने की कोशिश की। जिसका अभिनेत्री ने करार जवाब देकर उसकी बोलती बंद कर दी।

इस यूजर ने स्वरा को ट्रोल करते हुए कहा, “स्वरा भास्कर मेम आप हेल्प सिर्फ एक खास समुदाय के लोग को कर रहे हो क्या? जैसे सैय्यद, शहज़ाद.. Etc. etc। मैंने भी आपसे मदद मांगी है।” जिसके बाद स्वरा ने शख्स को करारा जवाब देते हुए उसकी बोलती बंद कर दी।

स्वरा ने शख्स को जवाब देते हुए लिखा, “फ़िज़ूल की बातें मत करो। इस वक़्त कम से कम इंसान को पहले इंसान मानो! आपने नाम और नम्बर शेर किया है तो आपको या जिनका नाम आपने भेजा है उनसे हम सम्पर्क करेंगे।”

बता दें कि, स्वरा भास्कर हमेशा अपने बयान को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती है। मनोरंजन की दुनिया की अलावा वह अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी खुल कर अपने विचार रखती हैं, देश में चल रहे हर मुद्दे पर स्वरा ने अपनी आवाज बुलंद की है।

Previous articleभारी निराशा, आपराधिक कुप्रबंधन और पीड़ा का रहा मोदी सरकार में पिछला एक साल: कांग्रेस
Next articleRJD नेताओं पर मामला दर्ज होने पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा- ‘हमें डरा नहीं सकते’, JDU प्रवक्ता ने किया पलटवार