अंग्रेजी समाचार चैनल ‘रिपब्लिक टीवी’ के विवादास्पद एंकर और संस्थापक अर्नब गोस्वामी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत और अभिनेत्री कंगना रनौत के मामले को लेकर बेहद तल्ख़ अंदाज में अपने शो ‘पूछता है भारत’ में शिवसेना नेता संजय राउत और महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख को आड़े हाथों लिया।
अर्नब गोस्वामी ने सवालिया लहजे में कहा कि जब सुशांत सिंह राजपूत केस में महाराष्ट्र सरकार कोई पार्टी नहीं है तो फिर अनिल देशमुख क्यों भड़क रहे हैं और संजय राउत लोगों को धमकी देने वाले कौन होते हैं? वो क्यों कंगना रनौत को धमकी दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अनिल देशमुख क्या मुंबई के जागीरदार हैं जो ये कहते हैं कि वे कंगना रनौत को मुंबई में आने नहीं देंगे।
अनिल देशमुख को नसीहत देते हुए गोस्वामी ने कहा कि आज आप सत्ता में हैं, कल विपक्ष में होंगे। दिशा सालियान केस में सीबीआई जांच के विषय में बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश जानता है कि डरता वो है जिसे पकड़े जाने का खौफ होता है। संजय राउत डरे हुए हैं। इसीलिए बौखलाए दिख रहे हैं। बता दें कि दिशा सालियान दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रहीं थीं और उनकी मौत सुशांत से कुछ दिन पहले हुई थी।
दिशा केस की CBI जांच शुरू होते ही सुशांत के साथ खड़े लोगों को धमकी क्यों? देखिए 'पूछता है भारत' अर्नब के साथ रिपब्लिक भारत पर #LIVE : https://t.co/G945HvRmSx
YouTube live TV:https://t.co/TUPETbVP5c pic.twitter.com/Ocj4EDX356
— रिपब्लिक.भारत (@Republic_Bharat) September 4, 2020
अर्नब गोस्वामी ने इसके बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि हम धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। सवाल पूछना हमारा संवैधानिक अधिकार है और कोई भी सत्ता या ताकत हमसे ये हक छीन नहीं सकती। संजय राउत को चुनौती देते हुए उन्होंने आगे कहा कि मुंबई की मिट्टी मेरा भी हक़ है और कंगना रानौत का भी है। इसी मसले पर अर्नब ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, संजय राउत, अनिल देशमुख को व्यक्तिगत इंटरव्यू का आमंत्रण दिया और कहा कि अगर इनकी हिम्मत है तो ये आयें।
अगर सुशांत केस CBI के पास है, तो महाराष्ट्र सरकार उसे राजनीतिक रंग क्यों दे रही है? देखिए 'पूछता है भारत' अर्नब के साथ रिपब्लिक भारत पर #LIVE : https://t.co/G945HvRmSx
YouTube live TV:https://t.co/TUPETbVP5c pic.twitter.com/JSKzixkv2L
— रिपब्लिक.भारत (@Republic_Bharat) September 4, 2020
बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी और उनकी पूर्व प्रेमिका रिया चक्रवर्ती से सीबीआई टीम लगातार पूछताछ कर रही है, साथ ही उनके माता-पिता से भी पूछताछ कर रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती सहित 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने, पैसों के साथ धोखाधड़ी, परिवार से दूर करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे।
उल्लेखनीय है कि, सुशांत का शव 14 जून को उसके मुंबई में बांद्रा स्थित उनके फ्लैट से बरामद हुआ था। अभिनेता के मौत की ख़बर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। उनकी मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान है, किसी को अंदाजा नहीं था कि फिल्म जगत का एक ऐसा कलाकार जिसने इतने थोड़े से वक्त में इतना मुकाम हासिल किया है वो कुछ ऐसा कदम उठा सकता है।