असम में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के खत्म होते ही भाजपा के एक उम्मीदवार के कार से ईवीएम मशीन मिली। जिसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। वीडियो सामने आने के बाद प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाकर चुनाव आयोग से वीडियो की जांच कराने की मांग की है। वहीं, इस मामले पर अब राहुल गांधी ने भी अपनी प्रतिक्रियां देते हुए भाजपा पर निशाना साधा हैं।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपने ट्वीट में लिखा, “EC की गाड़ी खराब, भाजपा की नीयत खराब, लोकतंत्र की हालत खराब।”
EC की गाड़ी ख़राब,
भाजपा की नीयत ख़राब,
लोकतंत्र की हालत ख़राब!#EVMs— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 2, 2021
गौरतलब है कि, असम के पथरकंडी विधानसभा क्षेत्र में सफेद रंग की बोलेरो कार में EVM मिली हैं। दावा किया जा रहा है कि यह कार पथरकंडी सीट से भाजपा उम्मीदवार कृष्णेंदु पॉल की है। वीडियो सामने आने के बाद प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाकर इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए चुनाव आयोग से जांच की मांग की है।
यह वीडियो पत्रकार अतानु भूयन ने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा पथरकंडी से भाजपा उम्मीदवार कृष्णेंदु पॉल की कार से ईवीएम मिलने के बाद स्थिति तनावपूर्ण है। वीडियो में दिख रहा है कि सफेद रंग की जीप (जिसका नंबर AS 10B 0022 है) के अंदर ईवीएम देखी जा रही है। वीडियो में लोग यह कहते सुने जा रहे हैं कि जीप कृष्णेंदु पॉल की है।
Breaking : Situation tense after EVMs found in Patharkandi BJP candidate Krishnendu Paul’s car. pic.twitter.com/qeo7G434Eb
— atanu bhuyan (@atanubhuyan) April 1, 2021