देहरादून: 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला पुष्पा मुन्जियाल ने राहुल गांधी के नाम की अपनी सारी संपत्ति, बताई खास वजह

0

देहरादून की रहने वाली 78 वर्षीय बुजुर्ग पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी सारी संपत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के नाम कर दिया है। इसके पीछे पुष्पा मुन्जियाल ने खास वजह बताई है।

राहुल गांधी

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने सोमवार को कहा कि राहुल गांधी के नाम अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर सौंपते हुए पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि वे राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उनका कहना है कि गांधी परिवार ने देश की आजादी से लेकर अब तक आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है।

पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पेश किया। उन्होंने कहा कि चाहे इन्दिरा गांधी रहीं हों, चाहे राजीव गांधी। उन्होंने इस देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है।

मुन्जियाल ने न्यायालय में अपनी संपत्ति का पूर्ण ब्योरा देते हुए राहुल गांधी के नाम वसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि मेरे उपरान्त मेरी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंपा जाय।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, सीमा जौहर, अमित कुमार, अजय नेगी, नवीन जोशी, सीताराम नौटियाल आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]

Previous article“100+ मीटर छक्का मारने पर मिले 8 रन”: आकाश चोपड़ा के ट्वीट पर युजवेंद्र चहल ने दिया मजेदार जवाब; कमेंटेटर ने भी किया पलटवार
Next articleDelhi High Court allows Rana Ayyub to travel; lawyer assures court she will return to India on 12 April