कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव एवं रिश्तेदार एन आर संतोष को कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश करने के बाद शुक्रवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बीएस येदियुरप्पा
Photo Credit: The Hindi/V. Sreenivasa Murthy

समाचार एजेंसी पीटीआई (भाषा) की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सचिव को बेंगलुरु के डॉलर्स कॉलोनी आवास में बेहोशी की हालत में पाए जाने के बाद परिजन उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में ले गए। येदियुरप्पा कल रात अस्पताल गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने संतोष को हमेशा ‘‘खुश’’ देखा है। सूत्रों के अनुसार संतोष ने नींद की गोलिंया खा कर आत्महत्या की कोशिश की। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतोष को अच्छा उपचार मिल रहा है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज सुबह हम 45 मिनट तक टहले। कल भी मैंने देखा कि वह खुश थे। मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ। मैं पता करूंगा और उनके परिवार से बात करूंगा।’’

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। संतोष को इस वर्ष मई में मुख्यमंत्री का राजनीतिक सचिव नियुक्त किया गया था। ऐसी खबरें थीं कि येदियुरप्पा के कुछ खास लोगों से कथित मतभेद के चलते संतोष मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव के पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

Previous articleसुशांत सिंह राजपूत के दोस्त गणेश हिवारकर का दावा, दुबई से मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां
Next article“I apologised to him”: Glenn Maxwell takes potshot at IPL captain KL Rahul after playing 19-ball 45 runs knock during first ODI against India