पीएम मोदी ने रांची में 30 हजार लोगों के साथ किया योगा, बोले- हमेशा से रहा है हमारी संस्कृति का हिस्सा

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार (21 जून) को झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में 30 हजार लोगों के साथ योग शुरू किया।

मोदी

प्रधानमंत्री ने रांची के प्रभात तारा मैदान में उपस्थित लोगों से इस दौरान कहा कि योग हमेशा से हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है और हमें इसके प्रसार के लिये आगे आना चाहिए। उन्होंने यहां कहा कि लोगों को आजीवन योगाभ्यास करना चाहिए और सरकार भी इसे निरोधात्मक उपचार के स्तंभ के तौर पर स्थापित करने के लिये काम कर रही है।

मोदी ने कहा कि योग से शांति और सौहार्द्र जुड़े हैं और दुनिया भर में लोगों को इसका अभ्यास करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने युवाओं के दिल की बीमारियों के चपेट में आने के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कहा, “योग इस बीमारी के रोकथाम में अहम भूमिका निभा सकता है इसलिये इस साल की थी ‘योग फॉर हॉर्ट’ (हृदय के लिये योग) रखी गई है।”

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी राष्ट्रपति भवन में योग किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के रोहतक में योग किया, उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में योग किया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।

Previous articleRBI गवर्नर बोले- आर्थिक गतिविधियां खो रहीं हैं रफ्तार, निर्णायक मौद्रिक नीति की जरूरत
Next articleचंद्रबाबू नायडू को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए TDP के 4 राज्यसभा सांसद