उत्तर प्रदेश: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत फिर बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

0

समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को पेट में दर्द की शिकायत के बाद रविवार देर रात मेदांता अस्पताल में वापस भर्ती कराया गया। मुलायम को पिछले पांच दिनों में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। इससे पहले उन्हें बुधवार को यहां भर्ती कराया गया था और शनिवार को ही उन्हें छुट्टी दी गई थी।

मुलायम सिंह यादव
फाइल फोटो

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने कहा, “उनकी आंतों में सूजन है, फिलहाल उनकी हालत स्थिर हैं और उन्हें जल्द ही स्वस्थ हो जाना चाहिए। गैस्ट्रो-सर्जन उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं।”

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने मुलायम के स्वास्थ के बारे में जानकारी देते हुए लोगों से उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना करने का आग्रह किया। मुलायम के भाई शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “नेता जी का स्वास्थ्य ठीक है और उनके समर्थक उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करें।”

गौततलब है कि, मुलायम सिंह यादव बढ़ती उम्र की वजह से आने वाली बीमारियों से पीड़ित हैं। इसके साथ ही उन्हें पेट की दिक्कतों के चलते कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।

Previous article‘बॉयज लॉकर रूम’ मामले में नया ट्विस्ट: इंस्टाग्राम ग्रुप में रेप की बात करने वाली निकली लड़की, ‘सिद्धार्थ’ के नाम से बनाया था फर्जी अकाउंट
Next articleकोलकाता पुलिस ने ‘फर्जी फोटो’ शेयर करने पर केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के खिलाफ दर्ज किया केस