गुरु पूर्णिमा हिंदुओं का प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है, यह त्योहार हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा में मनाया जाता है। इस बार यह त्योंहार रविवार (9 जुलाई 2017) को मनाया जाएंगा।
photo- twitter by @NASAmoonलेकिन इस बार गुरु पूर्णिमा के त्योंहार को अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बेहद खास बना दिया है। नासा के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट किया गया है जिसमें चंद्रमा की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर दिख रही हैै। इसके साथ ही पूर्णिमा के दिन चांद वाले को पूरी दुनिया में किन नामों से जाना जाता है इसका जिक्र किया है।
जिसमें गुरु पूर्णिमा का नाम सबसे ऊपर है इतना ही नहीं इसके अलावा इसमें हे मून, राइप कॉर्न मून, थंडर मून नाम भी बताए गए हैं। हर त्योहारों की तरह गुरु पूर्णिमा को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होती है।
Full moon this weekend – called Guru Purnima, Hay Moon, Mead Moon, Ripe Corn Moon, Buck Moon, or our favorite, ⛈️ THUNDER MOON ⛈️ pic.twitter.com/XLufAdoDEQ
— NASA Moon (@NASAMoon) July 7, 2017
हिन्दू परम्परा के अनुसार ऐसा माना जाता है कि गुरु पूर्णिमा को गुरु की पूजा करने से ज्ञान, शांति, भक्ति और योग शक्ति प्राप्त करने की शक्ति मिलती है। गुरु पूर्णिमा के दिन महाभारत के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यास का जन्म हुआ था। मान्यता है कि उन्होंने चारों वेदों को लिपिबद्ध किया था, इस कारण उनका एक नाम वेद व्यास भी है और उनके सम्मान में गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है।
बता दें कि, सोशल मीडिया पर नासा के द्वारा यह पोस्ट डालने के बाद जमकर शेयर किया जा रहा है। इसके साथ ही इस पोस्ट पर कई भारतीयों ने गुरु पूर्णिमा को स्वीकार करने के लिए नासा की सराहना की है।
https://twitter.com/MikePollitt/status/883444435777798144
Thankyou for recognising Guru Purnima, or Teacher's Day as per vedic practices. Wish you all a blessed Guru (Teacher) Purnima (Full moon).
— Ajit Kumar Singh??अजीत कुमार सिंह (@the_ajitsingh) July 8, 2017
Guru Purnima is festival in India
— Sagar Bhoiya (@Astro_SMB) July 8, 2017
Thanks for mentioning Guru Purnima
— Gina Roy (@GinaRoy2007) July 8, 2017
Moon looks so small these nights. Its moving away an I remember as a kid it filled the sky on harvest moon. Still beautiful tho
— GreyClaws (@Grey__Claws) July 7, 2017
Guru Purnima moon aligns the closest in the night sky to the center of our galaxy – which is the densest (Guru) area of the Milkyway
— Author Ramadas (@sky3102bce) July 7, 2017