अभी हरियाणा के चंडीगढ़ में वर्णिका कुंडु की कार का पीछा करने का मामला शांत भी नहीं हुआ है कि अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जो देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम का है।
फाइल फोटोमीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 25 साल की एक लड़की जब आधी रात को अपने ऑफिस से निकलकर स्कूटर पर घर वापस जा रही थी। उसके कुछ समय के बाद रास्ते में कुछ लड़कों ने अपनी कार से लड़की का पीछा करना शुरु कर दिया। इतना ही वे लड़के उसे लगातार रोकने की कोशिश करते रहे और उस पर लगातार चिल्लाते रहे। महिला के अनुसार, उसे रास्ते में कोई भी पुलिसवाला या पुलिस वैन नहीं मिली, जिनसे की वह मदद मांग सकती थी।
ख़बरों के मुताबिक, वह सोमवार देर रात करीब 12 बजे ऑफिस से घर लौट रही थी। इन लड़कों ने उसका तीन किलोमीटर तक पीछा किया। इसके बाद किसी तरह वो बदमाशों की कार को चखमा देकर अपने घर पहुचने में कामयाब हुई, बदमाशों ने अतुल कटारिया चौक के पास आकर पीछा करना बंद कर दिया था।
जिसके बाद युवती ने यह बात अपने घरवालों को बताई, जिसके बाद घरवालों ने गुरुग्राम सेक्टर 14 थाने में शिकायत की। फिलहाल पुलिस ने आईपीसी की धारा 354D का मामला दर्ज कर आरोपियों और उनकी कार की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जिससे रूट की पहचान और आरोपियों की पहचान की जा सके।
वहीं दूसरी और हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे द्वारा चंडीगढ़ में कथित रूप से एक लड़की का पीछा करने के मामले में विकास बराला और उसके दोस्त को पुलिस ने बुधवार(9 अगस्त) को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद गुरुवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएंगा।
जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी तेजेंद्र लूथरा ने बुधवार(9 अगस्त) को एक प्रेस कॉन्फेंस कर जानकारी दी कि, दोनों आरोपियों पर अपहरण की कोशिश की धारा 365 और 511 के तहत आरोप लगाए जाएंगे।