उत्तर प्रदेश के उन्नाव में किसान की गोली मारकर हत्या, अज्ञात लोगों ने वारदात को दिया अंजाम

0

उत्तर प्रदेश में गुंड़ाराज खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है। राज्य में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि वो कहीं भी किसी भी वारदात को अंजाम देने से नहीं डरते हैं, जिसका ताजा मामला एक बार फिर से देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के सफीपुर इलाके में एक किसान की कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

प्रतिकात्मक फोटो

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर गांव में रहने वाला रामसहाय (35) फसल की रखवाली करने के लिए सोमवार देर शाम खेत में गया था। उसके साथ दो और लोग भी खेत गये थे। अज्ञात हमलावरों ने रामसहाय की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही रामसहाय के परिजन और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूत्रों ने बताया कि रामसहाय का खेती को लेकर गांव के कुछ लोगों से पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार रामसहाय के साथ खेत गए दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है।

स्थानिय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के बाद से स्थानीय लोग बहुत डरे हुए हैं। लोगों का कहना है कि राज्य के किसी भी इलाके में ऐसी घटनाएं होने अब आम हो गई हैं। इस तरह की घटनाओं ने लोगों को बाहर निकलने से पहले सोचने पर मजबूर कर दिया।

बता दें कि, यह कोई पहली बार नहीं है कि यूपी में किसी किसान की गोली मारकर हत्या की हो। इससे पहले ऐसे कई मामले सामने आ चुके है। (इंपुट: भाषा के साथ)

Previous articlePM Modi ‘very upset’ after BJP MLA Akash Vijayvargiya thrashes civic body official, calls his action ‘unacceptable’
Next articleBJP शासित झारखंड में राजभवन और मुख्यमंत्री आवास की गायों को पड़े चारे के लाले, धनराशि की मंजूरी का इंतजार