दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद, बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े महिला के साथ लूटपाट

0

देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा आप इसी ख़बर से लगा सकता है। दिल्ली में अपराधियों दिन-दहाड़े अपने मंसूबों को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते है। अपराधियों के बढ़ते हौसलों की दास्तां सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

दिल्ली

पूर्वी दिल्ली में अपराधियों ने जहां बंदूक की नोक पर एक महिला की चेन लूट ली वहीं उत्तरपूर्वी दिल्ली में बाइकर्स ने दिन में ही एक लड़की का मोबाइल झपट लिया। दोनों घटनाओं में शामिल आरोपी अब तक फरार हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि, आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएँगा।

पहली घटना कल्याणपुरी की है जबकि मोबाइल फोन छीने जाने की घटना उस्मानपुर की है। कल्याणपुरी वाली घटना शुक्रवार दोपहर की है। घटना के वक्त महिला अपनी एक साथी के साथ बाजार में थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी स्कूटी लिए इंतजार कर रहे अपने एक साथ से मिला और दोनों फुर्र हो गए। डीसीपी ईस्ट जसमीत सिंह ने कहा है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है।

इसी तरह शनिवार सुबह उस्मानपुर में बाई पर सवार दो युवकों ने एक लड़की का फोन छीन लिया। यह घटना भी सीसीटीवी में कैद हुई है लेकिन बाइक के नम्बर साफ नहीं दिख रहा है। मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। (इंपुट: आईएएनएस के साथ)

Previous articleबिहार: मुस्लिम युवक ने अपने घर के आंगन में छठ व्रतियों के लिए बनवाया जलकुंड
Next articleBharti Singh of The Kapil Sharma Show arrested, shocked fans detect link to mocking of Arnab Goswami by Kiku Sharda, Krushna Abhishek on Salman Khan-produced show