एक बार फिर शर्मसार हुई दिल्ली, सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा की बच्ची से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

0

देश की राजधानी दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा की एक बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया है, आरोप स्कूल के एक इलेक्ट्रिशियन पर लगा है। पुलिस ने आरोपी इलेक्ट्रिशियन को गिरफ्तार कर लिया है और उसे बाद में अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित दिल्ली के मंदिर मार्ग इलाके में एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है, जहां उसकी बड़ी बहन भी पढ़ रही है। गुरुवार(8 अगस्त) को बच्ची अपने घर लौटने वाली थी लेकिन आरोपी ने उसे रोक लिया। जिसके बाद आरोपी छात्रा का मुंह दबाकर पम्प के पास ले गया और वहीं वारदात को अंजाम दिया।

जब पीड़ित घर लौटी तो उसकी मां ने देखा कि खून बह रहा है, उन्होंने तुरंत अपने पति को सूचित किया। लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल टेस्ट में डॉक्टरों ने बलात्कार की पुष्टि की। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे अब अदालत में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले बीते महीने दिल्ली के आदर्श नगर में आठ साल की बच्ची के साथ रेप की बात सामने आई थी। उस मामले में आरोप था कि बच्ची के बड़े भाई ने ही उसके साथ रेप किया था।

बता दें कि, जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर तहसील के रसाना गांव में इसी साल की शुरूआत में जनवरी महीने में आठ साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी जघन्य तरीके से हत्या कर दी गई। बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या के मामले में स्थानीय लोगों समेत अब तमाम बड़ी हस्तियों का भी गुस्सा देखने को मिला था। इस घटना की आलोचना देश में ही नहीं बल्कि विदेश के बाहर भी किया गया था।

जिसके बाद सरकार ने बच्चियों के साथ बलात्कार पर एक कड़ा कानून बनाया। इस कानून के तहत 12 साल से कम उम्र के लड़कियों से बलात्कार करने वालों के लिए मौत की सजा का प्रावधान रखा गया। बता दें कि इस कानून के बाद भी देश में मासूम बच्चियों व महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाए रुकने का नाम ही नहीं ले रहीं है।

Previous articleClass 2 student allegedly raped by electrician in government school in Delhi, accused arrested
Next articleVIDEO: राफेल डील के खिलाफ संसद परिसर में कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों का प्रदर्शन, सोनिया गांधी भी प्रदर्शन में हुईं शामिल