दिल्ली: 5 स्टार होटल में मैनेजर ने महिला सहकर्मी से की छेड़छाड़, जबरन निर्वस्त्र करने की कोशिश की

0

आज जमाना चाहें कितना भी बदल गया हो लेकिन आज भी महिलाओं पर होने वाले शोषण थमने का नाम नहीं ले रहा।  सड़क हो या ऑफिस महिलाएं खुद को कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। जिसका ताजा मामला देश की राजधानी दिल्ली से सामने आया है।

फोटो- ANI

दिल्ली के एयरोसिटी के एक पांच सितारा होटल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें होटल का सिक्योरिटी मैनेजर होटल में काम करने वाली महिला से छेड़छाड़ करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि महिला इस होटल में गेस्ट रिलेशन का काम करती है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि होटल का सिक्योरिटी मैनेजर महिला की साड़ी का पल्लू खींचकर निर्वस्त्र करने की कोशिश कर उसके साथ छेड़खानी कर रहा है। मैनेजर का नाम पवन दहिया बताया जा रहा है।

जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त पवन दहिया का एक करीबी कर्मचारी भी कमरे में मौजूद था, लेकिन बाद में उसने उसे बाहर निकाल दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 33 साल की पीड़ित महिला का आरोप है कि होटल का सिक्योरिटी मैनेजर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाब बना रहा था।

महिला के मुताबिक, उसने होटल एडमिनिस्ट्रेशन से इसकी शिकायत भी की लेकिन मैनेजर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। लेकिन महिला को गुरुवार(17 अगस्त) को नौकरी से निकाल दिया गया।

साथ ही बताया जा रहा है कि, उस लड़के को भी निकाल दिया गया जिसने वारदात का सीसीटीवी निकाल कर पीड़ित महिला को दिया था। महिला के मुताबिक वह एरोसिटी के होटल प्राइड प्लाजा में पिछले 2 साल से काम कर रही है।

देखिए वीडियो

 

Previous articleप्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित शाह से हुई बड़ी चूक, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल
Next articleVeteran actor Dharmendra makes Twitter debut