दिल्ली: चार साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 28 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

0

देश की राजधानी दिल्ली के बापा नगर इलाके में चार साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान दीपेश के रूप में हुई है।

(Reuters File Photo)

अधिकारी ने कहा कि घटना गुरुवार को हुई और लड़की ने शुक्रवार को अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। अधिकारी ने बताया कि उसी दिन पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने कहा कि वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। पुलिस ने बताया कि आरोपी जींस बनाने की एक फैक्ट्री में काम करता था।

रेप के खिलाफ सख्त कानून बनने के बाद भी महिलाओं पर होने वाले शोषण थमने का नाम नहीं ले रहा। सड़क, कॉलेज, ऑफिस हो या रेलवे स्टेशन महिलाएं खुद को कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। महिलाओं से बलात्कार की रोज कोई न कोई घटना सामने आ ही जाती है। (इंपुट: भाषा के साथ)

Previous articleटोक्यो पैरालंपिक: पैरा एथलीटों ने एक साथ दिलाए 2 मेडल, मरियप्पन थंगावेलु ने जीता सिल्वर; शरद कुमार के नाम ब्रॉन्ज
Next articleयति नरसिंहानंद सरस्वती ने अब महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को लेकर कहीं आपत्तिजनक बातें, वीडियो वायरल