घोटाले से घबराई मध्यप्रदेश सरकार बदलेगी व्यापम का नाम

0

मध्यप्रदेश में व्यापम घोटाले के खुलासे के बाद और लगातार होती मौतों से जिस तरह मध्यप्रदेश सरकार की किरकरी हुई है| व्यापम का खुनी व्यापम की तरह बदनाम होने के बाद अब मध्यप्रदेश सरकार व्यापम का नाम बदलने की कार्यजुगत में लग गई है|

मंगलवार को शिवराज सरकार ने व्यापम का नाम बदल के “मप्रभपम” यानी मध्यप्रदेश प्रवेश एवं भर्ती परीक्षा मंडल करने का फैलसा किया|

कैबिनेट की मुहर के बाद सरकार इस बिल को विधानसभा में पेश करेगी| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अपनी कैबिनेट के सदस्यों को इस बारे में जानकारी दी है| इस फैसले को व्यापम के नाम से घबराई सरकार का अपने ऊपर लगे दाग धोने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है|

व्यापम में बड़े स्तर पर हुई धांधली और लगातार होती मौतों के बाद से शिवराज सरकार कि काफी किरकरी हुई| जिसके बाद विपक्ष शिवराज पर इस्तीफे की माँग पर अड़ गया है|

पहले इस मामले की जाँच एसटीएफ कर रही थी, लेकिन लगातार होती मौतों के बाद सरकार को सीबीआई जाँच की सिफ़ारिश करनी पड़ी|