दिल्ली में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उसके ही बेटे ने पीट-पीट कर कर दिया लहुलुहान

0

दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक कलयुगी बेटे की शर्मनाक हरकत सामने आई है। सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो से पता चला कि एक बेटे नेे अपनी 70 साल की बूढ़ी मां को इतना मारा कि वह लहूलुहान हो गई। इस वीडियो को मानवाधिकार कार्यकर्ता कुंदन श्रीवास्तव ने अपनी वाॅल पर डाला था जिसके वाद मां पर अत्याचार करने वाले कलयुगी बेटे की करतूत सामने आई।

वीडियो दिख रहा है कि बुजुर्ग महिला ज़मीन पर लेेटी है और उसकी नाक से खून बह रहा है जो साड़ी तक फैल गया है। महिला के सामने ही उसका बेटा बैठा हुआ है जो मां को झूठा बता रहा है। लहूलुहान होने पर घायल हुई इस 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को गुरू तेग बहादुर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। महिला ने बताया कि वह उसे रोज पीटता था और पैसे भी छीन लेता था।

कुंदन ने मीडिया को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में सुभाष पार्क शाहदरा, गली न. 8 की रहने वाली इस 70 वर्षीय इस महिला का नाम राजेन्द्री देवी है और जिसे बेटे ने यह अमानवीय हरकत की है उसका नाम नंद किशोर है। वीडियो में दिखाई जा रही पिटाई की घटना 24 नवंबर की है।

मीडिया रिपोट्स के अनुसार, कुंदन और स्थानीय लोगों की मदद से नंद किशोर के खिलाफ रिर्पोट दर्ज कराई गई। नंद किशोर को गिरफ्तार कर तिहाड़ भेज दिया गया है। हालांकि बुजुर्ग महिला पर दबाव बनाने के बाद केस वापस ले लिया गया है।

कुंदन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी सोशल मीडिया के जरिए इस घटना की जानकारी दी। कुंदन ने बताया कि महिला के दो बेटे और बेटियां भी है। बेटियों की शादी हो चुकी हैं। जबकि बड़े बेटा उनसे अलग रहता है।

इस पूरी घटना का वीडियो बनाने वाली डिम्पल कश्यप का कहना है कि महिला के चीखने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंची। बुजुर्ग महिला खून से लथपथ थी उनके मुंह और नाक से खून जा रहा था और वह 100 नम्बर पर काॅल करने की गुहार लगा रही थी।

डिम्पल ने बताया कि उन्होंने महिला का खून साफ किया इस बीच नंद किशोर उनके वीडियो बनाए जाने का विरोध करने लगा। बताया गया कि इस बेटे ने सिर्फ अपनी मां को मारा ही बल्कि उसकी हत्या करने की भी कोशिश भी की थी।

Previous articleAbortive bid to loot ATM in Bihar, security guard hacked to death
Next articleSasikala set to take over AIADMK and succeed Jayalalithaa