हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विल स्मिथ ने ऑस्कर के होस्ट और प्रजेंटर क्रिस रॉक को मच पर अचानक थप्पड़ मार दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। इस घटना को देख दर्शक भी आश्चर्यचकित रह गए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने अपनी पत्नी जैडा पिंकेट-स्मिथ के बारे में मजाक बनाने के लिए कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मारा था। हालांकि, थप्पड़ मारने के थोड़ी देर बार ही विल स्मिथ ने माफी भी मांगी।
ख़बरों के मुताबिक, क्रिस रॉक ने कार्यक्रम के दौरान विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट पर मज़ाक किया था। क्रिस रॉक ने फिल्म ‘जी.आई. जेन’ को लेकर विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ को कनेक्ट किया और मजाक बनाया।
मज़ाक सुनकर विल स्मिथ मंच पर गए और क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ मारने के बाद भी विल स्मिथ का गुस्सा शांत नहीं हुआ था। अपनी जगह पर आकर बैठने के बाद स्मिथ को चिल्लाते हुए सुना गया।
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसपर यूजर्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोग विल स्मिथ का गुस्सा देख हैरान हैं। जहां कई लोगों ने स्मिथ के गुस्से को जायद ठहराया है, तो वहीं कई लोगों ने इसे गलत व्यवहार कहा है।
The Full Uncensored video of Will Smith’s altercation with Chris Rock at the #Oscars pic.twitter.com/cGQ3plSEiz
— Movies (@moreoffilms) March 28, 2022
बता दें कि, विल स्मिथ को किंग रिचर्ड फ़िल्म के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर दिया गया है। ऑस्कर के दौरान विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ उनके साथ ऑडियंस में बैठी हुई थीं।
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]