VIDEO: प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री पर देखें रिफत जावेद की राय, यहां आपके सभी सवालों का मिलेगा सटीक जवाब

0

यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की बेटी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा आधिकारिक तौर पर राजनीति में कदम रख दिया है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बुधवार (23 जनवरी) को कांग्रेस ने बड़ा दांव चलते हुए प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव नियुक्त कर पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंप दी। प्रियंका संभवत: फरवरी के पहले सप्ताह में कार्यभार संभालेंगी। माना जा रहा है कि राहुल गांधी ने यह फैसला इस साल होने वाले आम चुनाव और प्रियंका गांधी की लोकप्रियता को देखते हुए लिया है।

प्रियंका गांधी के सक्रिय रूप से राजनीति में आने के बाद कांग्रेस को कितना फायदा होगा? क्या अब कांग्रेस में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के रूप में दो खेमा हो जाएगा? प्रियंका क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बनारस से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी? बीजेपी प्रियंका गांधी का कैसे मुकाबला करेगी? क्या वह न्यूज चैनलों के टीआरपी का मुख्य केंद्र रहने वाली हैं? क्या राहुल गांधी ने प्रियंका को यूपी में उतारकर सपा-बसपा गठबंधन को चुनौती दी है? ऐसे कई सवाल हैं जो लोगों के मन में उठ रहे हैं। गुरुवार को ऐसे दर्जनों सवाल लोगों ने पूछें जिसका ‘जनता का रिपोर्टर’ के प्रधान संपादक रिफत जावेद ने सटीक जवाब दिए हैं।

देखिए, वीडियो:-

बता दें कि खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को पार्टी महासचिव- प्रभारी (उत्तर प्रदेश पूर्व) नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता और महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया को इसके साथ ही महासचिव-प्रभारी (उत्तर प्रदेश-पश्चिम) बनाया गया है। वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल को संगठन महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है जो पहले की तरह कर्नाटक के प्रभारी की भूमिका निभाते रहेंगे।

संगठन महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे अशोक गहलोत के राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने के बाद वेणुगोपाल की नियुक्ति की गई है। उत्तर प्रदेश के लिए प्रभारी-महासचिव की भूमिका निभा रहे गुलाम नबी आजाद को अब हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी और नेताओं की नियुक्ति का अनुमोदन कर दिया है। लोकसभा चुनाव से प्रियंका गांधी का राजनीति में एंट्री का ऐलान कांग्रेस का बड़ा दांव माना जा रहा है।

Previous articleChanda Kochhar booked in Rs 3,250 crore scam case after CBI conduct raids in Mumbai, Aurangabad
Next articleआतंक की राह छोड़ सैनिक बने शहीद लांस नायक नजीर अहमद वानी होंगे अशोक चक्र से सम्मानित