अपने विवादित बयानों को लेकर मीडिया की सुर्ख़ियों में रहने वाली भाजपा समर्थक बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसक झड़पों को लेकर पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा हैं। वहीं, एक दक्षिणपंथी ट्रोल ने सेक्रेड गेम्स के लेखक वरुण ग्रोवर के माता-पिता को निशाना बनाते हुए उनके खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट किया। यूजर के इस ट्वीट को कंगना रनौत ने शेयर भी किया हैं।
कंगना रनौत ने ट्वीट किया, “आपको इसे समझाने की ज़रूरत है दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा। सारी दुनिया आज हम पर हंस रही है। यही चाहिए था न तुम लोगों को। मुबारक हो।” भाजपा समर्थक अभिनेत्री ने अपने इस ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें लाल किले पर एक प्रदर्शनकारी झंडा फहराता दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर के हवाले से कंगना ने प्रियंका और दिलजीत से सवाल किया। बता दें कि, इसके पहले भी किसान आंदोलन के मसले पर कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ के बीच ट्विटर वार देखने को मिल चुका है।
You need to explain this @diljitdosanjh @priyankachopra
Whole world is laughing at us today, yahi chahiye tha na tum logon ko!!!! Congratulations ? pic.twitter.com/ApHo5uMInO— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 26, 2021
इसके अलावा कंगना रनौत ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करके ट्रैक्टर परेड में हिंसा पर तीखी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा ‘गणतंत्र दिवस पर लाल किला पर हमला किया गया। गणतंत्र दिवस के दिन इस तरह की घटना शर्मिंदा करने वाली है। आज हम पर दुनिया हंस रही है। हिंसा करने वाले आतंकी हैं उन्हें और उनको सपोर्ट करने वालों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाए। सरेआम उनको मदद दी जा रही है।’
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1354015055076073472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1354015055076073472%7Ctwgr%5E&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jantakareporter.com%2Fentertainment%2Fkangna-ranaut-attacks-priyanka-chopra-diljit-dosanjh-for-violence-during-farmers-tractor-rally-endorses-trolls-abusive-tweet-for-varun-grover-writer-of-saif-ali-khan-starrer-sacred-games%2F329698%2F
गौरतलब है कि, गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसक झड़पों में कुल 86 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिसमें से कई गंभीर रुप से घायल हुए हैं। वहीं, ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा में बुधवार की सुबह तक 22 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इसके साथ ही पूरे लाल किले में भारी फोर्स की तैनाती की गई है।
इस घटना पर सेक्रेड गेम्स के लेखक वरुण ग्रोवर ने भी एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, “सारी ग़लती नेहरु और गांधी की है। ना आज़ादी मिलती, ना Republic Day होता।”
सारी ग़लती नेहरु और गांधी की है। ना आज़ादी मिलती, ना Republic Day होता।
— वरुण ?? (@varungrover) January 26, 2021
इसपर एक दक्षिणपंथी ट्रोल ने वरुण के माता-पिता के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की। यूजस ने अपने ट्वीट में लिखा, “सबसे बड़ी तो तेरे माँ बाप की है… ना वो पास आते तो एक चू_या कम पैदा होता।” ट्रोल के इस ट्वीट को कंगना रनौत ने भी शेयर किया। उन्होंने ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, “काश…..”
गौरतलब है कि, किसानों ने गणतंत्र दिवस के दिन राजधानी दिल्ली की सड़कों पर ट्रैक्टर परेड निकाली थी। ट्रैक्टर परेड के दौरान कई जगह जवान और किसान आमने-सामने आए। कई जगह पुलिस और किसानों के बीच झड़प हुई, पत्थरबाजी हुई तो पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया और आंसू गैस के गोले दागे। किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा में कुल 86 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के करीब 45 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों में से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।