विजय रूपाणी ही होंगे गुजरात के अगले मुख्यमंत्री, नितिन पटेल होंगे डिप्टी सीएम, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

0

गुजरात के अगले मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ही होंगे, जबकि नितिन पटेल उपमुख्यमंत्री होंगे। गुजरात के नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायकों द्वारा अगला मुख्यमंत्री चुनने के लिए शुक्रवार (22 दिसंबर) को गांधीनगर में बैठक हुई जिसमें यह फैसला लिया गया है।

फाइल फोटो- गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी

शुक्रवार को गुजरात विधायक दल में विजय रूपाणी को नेता चुना गया। वहीं नितिन पटेल को विधायक दल ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर चुना है। बता दें कि विजय रुपाणी और नितिन पटेल ही चुनाव होने से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम थे।

गुरुवार को मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने इस्तीफा दिया था। राज्यपाल ओ पी कोहली ने चुनाव नतीजे के बाद विधानसभा भंग कर दी थी। बता दें कि पहले मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा था कि गुजरात विजय रुपाणी का विकल्प तलाशा जा सकता है।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) गुजरात में अपनी सरकार बचाने में सफल रही है। प्रधानमंत्री के गृह राज्य गुजरात की 182 सीटों में से बीजेपी को 99 पर जीत मिली है। जबकि कांग्रेस ने सहयोगी दलों के साथ यहां 80 सीटें जीती हैं। बीजेपी लगातार छठी बार गुजरात में सरकार बनाएगी।

वर्ष 2012 के गुजरात विधानसभा चुनाव में 182 सीटों वाली सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी को 115, कांग्रेस को 61 और अन्य दलों को छह सीटों पर जीत मिली थी। गुजरात के विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित होने के दौरान कई सीटों पर बेहद कांटे की टक्कर देखने को मिली है।

Previous articleसोशल मीडिया: कांग्रेस राज में आदर्श सोसाइटी घोटाले में मामला दर्ज हुआ, अशोक चव्हाण CM पद से हटाए गए और उन पर केस हुआ। BJP राज में अशोक चव्हाण को उसी घोटाले में राहत मिल गई। यही तो हैं ‘अच्छे दिन’
Next articleफोर्ब्स इंडिया टॉप 100 सेलिब्रिटीज लिस्ट: शाहरुख, विराट को पछाड़ते हुए सलमान बनें सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार