गिरफ्तारी के चंद मिनट बाद ही विजय माल्या को मिली जमानत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई थी गिरफ्तारी

0

मनी लॉन्ड्रिंग केस के मामले में गिरफ्तार शराब कारोबारी विजय माल्या को चंद मिनटों बाद ही माल्या को जमानत मिल गई। बता दें कि, माल्या की गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई थी। विजय माल्या पर भारतीय बैंकों का 9 हजार करोड़ का कर्ज बकाया है। वह बिना कर्ज चुकाए लंदन फरार हो गया था।

फाइल फोटो

बता दें कि भारत सरकार माल्या के प्रत्यर्पण की कोशिश में लगी हुई है, इसके लिए कानूनी कार्यवाही चल रही है। भारतीय बैंकों की 9 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की देनदारी का सामना कर रहे माल्या देश छोड़कर काफी वक्त से लंदन में रह रहे हैं। माल्या पर कई दूसरे गंभीर वित्तीय आरोप भी लगे हुए हैं।

Previous articleVijay Mallya granted bail hours after his arrest in London
Next articleताजमहल को पर्यटन स्थलों की सूची से बाहर किए जाने पर भड़के राहुल गांधी, योगी का कहा ‘चौपट राजा’