कोर्ट में पेशी से छूट पाने के लिए बीमारी का बहाना लगाने वालीं BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर का डांस करते वीडियो वायरल, कांग्रेस नेता ने ली चुटकी

0

हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहने वाली मध्य प्रदेश के भोपाल लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद और मालेगांव आतंकी हमले के मामले में खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर कोर्ट में पेशी से छूट पाने वाली प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अब एक शादी की पार्टी में डांस करते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर

दरअसल, कुछ दिनों पहले प्रज्ञा ठाकुर को मालेगांव ब्लास्ट मामले में कोर्ट के समक्ष पेश होना था, लेकिन उन्होंने खराब सेहत का हवाला देते हुए पेशी के लिए छूट मांगी थी, जो अदालत से उन्हें मिल भी गई थी। वहीं, अब उनके इस वीडियो पर सवाल खड़े इसलिए हो रहे हैं कि कोर्ट से झूठ बोलकर पेशी में छूट मांगने वाली प्रज्ञा ठाकुर एक कार्यक्रम में थिरकती हुईं नजर आईं। इस वीडियो को कांग्रेस के एक नेता ने शेयर किया है।

कांग्रेस नेता और प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के डांस करते वीडियो को शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, “हमारी भोपाल की सांसद बहन प्रज्ञा ठाकुर को जब भी बास्केट बॉल खेलते हुए , बग़ैर सहारे के चलते हुए या इस तरह ख़ुशी से झूमते हुए देखते है तो बड़ी ख़ुशी होती है…?”

सलूजा ने इससे पहले ठाकुर का 1 जुलाई को बास्केटबॉल खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस नेता ने लिखा था, “भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी ठाकुर को अभी तक व्हील चेयर पर ही देखा था लेकिन आज उन्हें भोपाल में स्टेडीयम में बास्केट बॉल पर हाथ आज़माते देखा तो बड़ी ख़ुशी हुई… अभी तक यही पता था कि किसी चोट के कारण वो ठीक से खड़ी और चल फिर भी नही सकती है…? ईश्वर उन्हें हमेशा स्वस्थ रखे..”

बता दें कि, प्रज्ञा ठाकुर को अक्सर विवादित टिप्पणियां भी करती हैं, जिनकी वजह से कई बार उनकी पार्टी को भी शर्मिंदा सामना करना पड़ा है। वह 2008 के मालेगांव विस्फोटों के मामले में आरोपी हैं, फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। 2017 में जमानत मिलने से पहले वह नौ साल जेल में रही हैं।

Previous articleAnger after Uttar Pradesh woman assaulted, saree pulled in public view; Akhilesh Yadav calls attackers ‘Yogi’s goons’
Next articleबिहारः JDU ने संजय सिंह को मुख्य प्रवक्ता पद से हटाया, नीरज कुमार को किया नियुक्त