इशरत जहां केस की जांच कर रहे आईपीएस सतीश वर्मा की बेटी पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमला

0

गुजरात के वरिष्ठ आईपीएस ऑफिसर सतीश वर्मा की 17 साल की बेटी पर शनिवार की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने अपने चेहरे पर नकाब डाल रखा था। घटना शहर के गुलबई टेकरा इलाके में हुई।

इशरत जहां मुठभेड़ केस की जांच कर रहे आईपीएस सतीश वर्मा की बेटी पर शनिवार की रात घर पर एक अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति ने हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार वारदात के वक्त लड़की घर में अकेली थी। पुलिस के अनुसार घटना की रिर्पोट गुजरात विश्वविद्यालय पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि घटना को सर्मपण टाॅवर स्थित घर पर अंजाम दिया गया। उस समय पीड़िता घर में अकेली थी। सर्मपण टाॅवर गुलबई टेकरा इलाके में आता है।

हालांकि इस हमले में सतीश वर्मा की बेटी को ज्यादा चोट नहीं आई। वी एस अस्पताल में बच्ची को एडमिट कराया गया था जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

लड़की ने बताया कि रात में 1:30 बजे के करीब उसे लगा कि घर में कोई है। जिस पर उसने हमला कर गला घोंटने की कोशिश की। किसी तरह से उसने अपने आप को बचाया और हाथापाई के दौरान वह नकाबपोश अज्ञात व्यक्ति भाग निकला। एक पुलिस वाले ने उसका पीछा भी किया लेकिन वह भाग निकला।

लड़की को इस हमले में मामूली चोटें आई है। बाद में पड़ोसियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन इस मामले की जांच कर रहा है और हमलावरों की खोजबीन की जा रही है। साथ ही पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हमलावरों के बारे में जानकारी जुटायी जा सके।

Previous articleMaharashtra civic body polls: Counting underway
Next articleOpposition parties protest against demonetisation in Delhi