UPSC Annual Exam Calendar 2022 Released: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने वर्ष 2022 के लिए वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक 2022 की परीक्षा 5 जून को आयोजित की जाएगी, जबकि इसकी अधिसूचना 2 फरवरी, 2022 को जारी किया जाएंगा और परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 फरवरी 2022 होगी।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी (एनए) परीक्षा I 10 अप्रैल, 2022 को आयोजित की जाएगी, जबकि एनडीए और एनए परीक्षा 2 4 सितंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। कैलेंडर के अनुसार, इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा 2022 और संयुक्त भू वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा 20 फरवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी।
यूपीएससी ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 और भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 की तारीखों की भी जानकारी दे दी है। सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 का आयोजन 7, 8, 9, 15 और 16 जनवरी 2022 को आयोजित की जाएगी। जबकि भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 का आयोजन 27 फरवरी 2022 से शुरू होकर 8 मार्च 2022 तक 10 दिनों तक चलेगी।
उम्मीदवार यूपीएससी वार्षिक परीक्षा कैलेंडर upsc.gov.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं। यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2021 की जांच करने के लिए यहां सीधा लिंक दिया गया है।