UP Vidhan Sabha Answer Key 2021 Released: प्रारंभिक परीक्षा का आंसर की uplegisassemblyrecruitment.in पर जारी, ऐसे करें चेक

0

UP Vidhan Sabha Answer Key 2021 Released: उत्तर प्रदेश विधानसभा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रुप बी और सी कैटगरी के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित प्रारंभिक भर्ती परीक्षा की आंसरी की जारी कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार uplegisassemblyrecruitment.in पर जाकर यूपी विधान उत्तर कुंजी ऑनलाइन देख सकते हैं।

UP Vidhan Sabha

उम्मीदवार 27 जनवरी 2021 को या उससे पहले उचित प्रतिनिधित्व प्रदान करके आंसरी की के खिलाफ ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए ऑब्जेक्शन लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रोल नंबर, मोबाइल नंबर ईमेल आईडी दर्ज कर शिफ्ट, सेट नंबर, क्वेश्चन नंबर सेलेक्ट कर सबमिट करना होगा।

UP Vidhan Sabha answer key 2021 ऐसे करें चेक:

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uplegisassemblyrecruitment.in पर जाएं।
  • उसके बाद होम पेज पर, ‘answer key’ की जांच करने के लिए दिखाए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा, यहां मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें।
  • उत्तर प्रदेश विधानसभा आंसर की 2021 एक पीडीएफ के रुप में आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगी।
  • भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Previous article“Such people must not be spared”: Madhya Pradesh High Court’s Justice Rohit Arya reserves order in Munawar Faruqui’s bail case
Next article21 मार्च से बंद हो जाएंगे 100, 10 और 5 रुपये के पुराने नोट? RBI ने दी स्पष्ट जानकारी