नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान लग रहे हैं। संगीन वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बुलंदशहर जिले के खुर्जा से आ रही है। जहां, दो लोगों का शव बरामद हुआ है।
बताया जा रहा है कि यह शव खुर्जा विधानसभा से चौधरी अजीत सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रत्याशी मनोज गौतम के भाई और उनके दोस्त की है, जिसे अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक दिन पहले सोमवार(6 फरवरी) रात मनोज गौतम के भाई विनोद गौतम और उनके एक दोस्त को अज्ञाप बदमाशों ने अपहरण कर लिया था।
जांच के दौरान पुलिस को देर रात उनकी कार अगवाल गांव के नजदीक मिली थी। जबकि मंगलवार सुबह दोनों के शव अगवाल गांव के नजदीक एक बगीचे से बरामद हुआ है। फिलहाल अभी हत्या का कारण का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



















