बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान जन्म के बाद से ही मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है। बता दें कि तैमूर से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जिसने उनका दिलचस्प अंदाज देखने को मिलता है।
इसी बीच, तैमूर का एक ओर वीडियो सामने आया है जिसमें वे अपनी नैनी की गोद में बहुत ही मस्त नजर आ रहे हैं।हाल ही में तैमूर अली खान को उनकी कजन इनाया खेमू के साथ प्ले स्कूल के बाहर स्पॉट किया गया था। प्लेस्कूल के आसपास मौजूद कैमरामैन तैमूर की फोटोज क्लिक कर रहे थे।
हालांकि जब मीडिया वाले तैमूर-तैमूर पुकारते तो वो बार-बार मुड कर देखने लगते, और हंसते हुए कैमरे के सामने पोज देते हुए दिखे। तभी एक शख्स अचानाक से तैमूर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा।
इस शख्स के आते ही तैमूर थोड़ा सहम गया था। हालांकि, तैमूर की नैनी ने उस शख्स को झिड़क कर दूर भगा देती है। मीडिया के कैमरापर्सन भी उस लड़के को ऐसा नहीं करने को बोलते हैं। इस वीडियो में सैफ अली खान की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान भी अपनी बेटी इनाया के साथ हैं।