खूबसूरती का हर कोई दीवाना होता है आपने अपने देश में खूबसूरत लड़कियां तो बहुत देखी होगी, लेकिन क्या कभी आपने ऐसे देश के बारे में सुना है जहां पर हर लड़की खूबसूरत होती है। हम बात कर रहे है रुस में रहने वाली लड़कियों कि, जी हां यहां पर लड़कियों की खूबसूरती का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है कि, यहां पर दुनिया भर से लड़के दुल्हन की तलाश में भी पहुंचते हैं।
ख़बरो के अनुसार, चीनी लड़के रूस के साइबेरिया ही पहुंचते हैं, क्योंकि यहां की लड़कियां खूबसूरत होती हैं। इसके अलावा इसका एक कारण यह भी है कि कि रूस में लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या अधिक है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि रूस में तो अब यह बिजनेस बन चुका है। जिसे ‘वाइफ टूरिज्म’ भी कहा जाता है।
यहां ऐसी कई लीगल मैरिज एजेंसियां हैं, जो लड़कों को उनकी मनपसंद लड़कियों से मिलाती हैं। इतना ही नहीं, मैरिज एजेंसियां लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए लड़कों को टिप्स भी देती हैं। लड़की और लड़का अगर एक-दूसरे को पसंद कर लेते हैं तो शादी के लिए पहले रूस का ही लीगल मैरिज सिस्टम अपनाना पड़ता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां बड़े-बड़े बिजनेसमैन भी खूबसूरत दुल्हन की तलाश में पहुंचते हैं। इसके लिए मैरिज एजेंसियों को लाखों रुपयों का पैमेंट भी करना होता है। आमतौर पर रशियन लड़कियां अपने ही देश में शादी करना पसंद करती हैं, इसलिए बाहरी लड़कों को ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है। लेकिन रूस के कुछ मैरिज एजेंसीज की मानें तो यहां की सैकड़ों लड़कियां अब तक बाहरी लड़कों से शादी कर चुकी हैं।