आपने ऐसी पार्टी का हाथ थामा है, जिसे महिला विरोधी कहा जाता है? BJP में शामिल होने के बाद अदिति सिंह ने इस सवाल पर दिया यह जवाब, देखें वीडियो

0

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच बुधवार (24 नवंबर) को बहुजन समाज पार्टी की निलंबित विधायक वंदना सिंह और कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दोनों महिला विधायकों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। वहीं, जब समाचार चैनल टाइम्स नाउ नवभारत पर इंटरव्यू के दौरान अदिति सिंह से सवाल किया कि उन्हेंने ऐसी पार्टी का हाथ थामा है जिसे महिला विरोधी कहा जाता है? इसपर उन्होंने बताया कि कांग्रेस में पहले की अपेक्षा अब कितना बदलाव हो गया है।

अदिति सिंह

दरअसल, टाइम्स नाउ ग्रुप के नए हिंदी समाचार चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ पर इंटरव्यू के दौरान एंकर ने अदिति सिंह से पूछा- इंदिरा गांधी, राजीव और प्रियंका गांधी जी से आपके रिश्ते बहुत अच्छे थे। लेकिन, उसके बाद भी आपने एक ऐसी पार्टी ज्वाइन की है जिसे महिला विरोधी कहा जाता है। क्या आपको कांग्रेस छोड़ने पर लगा कि आपके व्यक्तिगत रिश्ते भी खराब हो रहे हैं?

इस सवाल पर अदिति कहती हैं कि कई स्तर पर मुझे भी व्यक्तिगत तौर पर दुख हुआ है, जिसकी मुझे कभी उम्मीद नहीं थी। मैंने अपने क्षेत्र के विकास के लिए यह सबसे अच्छा फैसला लिया है।

गौरतलब है कि, रायबरेली जिले की सदर विधानसभा क्षेत्र से 2017 में अदिति सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता और पिछले कुछ वर्षों से वह पार्टी लाइन के विरोध में थीं। उन्होंने कई बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की सार्वजनिक मंच से सराहना की थी। अदिति के पिता अखिलेश सिंह रायबरेली में कई बार विधायक रहे जिनका कुछ वर्ष पहले निधन हो गया था।

पिछले साल प्रियंका गांधी पर टिप्पणी करने के बाद पार्टी ने विधायक अदिति सिंह को निलंबित कर उनको कारण बताओ नोटिस जारी की और अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी थी।

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]

Previous articleउत्तर प्रदेश: प्यार में नाकाम आशिक ने घर में घुसकर की प्रेमिका और उसके माता-पिता की धारदार हत्यार से हत्या
Next articleबिहार में ‘शराबबंदी’ की खुली पोल: पटना में BJP नेता की एजेंसी से 17 शराब की बोतलें जब्त