महाराष्ट्र: ‘जय श्री राम’ बुलवाने और मुस्लिम कैब चालक की पिटाई के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

0

जय श्री राम नहीं बोलने पर एक और मुस्लिम शख्स की पिटाई का ताजा मामला सामने आया है। महाराष्ट्र में एक मुस्लिम कैब चालक को कथित रूप से पीटने और उससे ‘जय श्री राम’ बोलने के लिए कहने के मामले में पुलिस ने यहां तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

फाइल फोटो: HT

पुलिस उपायुक्त एस एस बुरसे ने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) और 392 (लूटपाट) के तहत मामला दर्ज किया है।

एक ऑनलाइन कंपनी की कैब चलाने वाले शिकायतकर्ता फैजल के अनुसार, वह शनिवार की रात कुछ यात्रियों को लेकर जिले के दीवा कस्बे में गया। फैजल ने पुलिस को बताया कि लौटते वक्त, उसका चार-पांच लोगों से झगड़ा हो गया जो नशे की हालत में थे। इसके बाद इन लोगों ने कैब चालक की कथित रूप से पिटाई कर दी।

जब आरोपियों को पता चला कि वह मुस्लिम है तो उन्होंने उससे ‘जय श्री राम’ बोलने को कहा। अधिकारी ने कहा कि तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य लोगों को खोजा जा रहा है। (इंपुट: भाषा के साथ)

Previous articleविश्वकप 2019: गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को 125 रन से हराया
Next articleअभिनेता आदित्य पंचोली पर बॉलीवुड अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, मामला दर्ज