दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद: बेखौफ बदमाशों ने 50 वर्षीय शिक्षक को मारी गोली

0

देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है, इसका अंदाजा आप इसी ख़बर से लगा सकते है। दिल्ली के रोहिणी के कंझावला में 50 वर्षीय एक शिक्षक को ताश खेलने के दौरान गोली मार दी गई। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

प्रतिकात्मक फोटो

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक यह पता नहीं चल सका कि आरोपी गिरफ्तार हुआ है या नहीं। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) एस डी मिश्रा ने बताया कि यह घटना रविवार शाम में उस समय हुई जब महावीर सिंह चार और लोगों के साथ मिलकर ताश खेल रहे थे। पुलिस ने बताया कि सिंह को कंधे में गोली लगी और उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया। अभी उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक सिंह कंझावला में शिक्षक हैं और उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। पुलिस को संदेह है कि आरोपी वहां किसी और व्यक्ति को निशाना बनाने आया था क्योंकि घटनास्थल पर पांच लोग मौजूद थे। हो सकता है कि आरोपी ने गलती से सिंह को गोली मारी हो। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है। (इंपुट: भाषा के साथ)

Previous articleरोहित शर्मा के साथ मतभेद की खबरों पर खुलकर बोले विराट कोहली, देखें वीडियो
Next articleकश्मीर में मस्जिदों का विवरण मांगने के कथित नए आदेश से राज्य के विशेष दर्जे को लेकर फिर तेज हुईं अटकलें, महबूबा मुफ्ती ने फारूक अब्दुल्ला से सर्वदलीय बैठक बुलाने का किया आह्वान