गुजरात: BJP के चुनावी प्रचार से लौटते समय स्वामी नारायण मंदिर के पुजारी पर अज्ञात बदमाशों ने किया जानलेवा हमला

0

गुजरात के जूनागढ़ में स्वामी नारायण मंदिर के पुजारी स्वामीनारायण संत और कथाकार भक्ति स्वामी पर दो अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया है। इस हमले में स्वामी भक्तिप्रसाद गम्भीर रूप से घायल हो गए और उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है। यह घटना जूनागढ़ के विसावदर तहसील में देर रात हुई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि हमला तब किया गया जब वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के चुनावी कार्यक्रम से भाग लेकर वापस लौट रहे थे। घटना के तुरंत बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि, हमलावरों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छानबीन शुरू कर दी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें कि, गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण का चुनाव 9 दिसंबर, जबकि दूसरे चरण का चुनाव 14 दिसंबर को होगा। जबकि वोटों की गिनती हिमाचल प्रदेश विधानसभा के साथ ही 18 दिसंबर को होगा।

Previous article‘BJP ने गुजरात की जनता का तिरस्कार किया है, विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान खत्म हो चुका है, लेकिन बीजेपी ने अभी तक कोई घोषणा पत्र जारी नहीं किया है’
Next articleBJP शासित झारखंड में मिड-डे मील घोटाला? सरकार के खाते से निजी बिल्डर को ट्रांसफर किए गए 100 करोड़ रुपये, जांच शुरू