सुदर्शन टीवी के संचालक सुरेश चव्हाण पर चैनल की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में महिला ने जेल में बंद आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस थाने में केस दर्ज करवाते हुए कहा कि सुरेश चव्हाण और नारायण साईं ने उसके साथ रेप किया है। पुलिस ने महिला की शिकायत आधार पर सुरेश चव्हाण और नारायण साईं के खिलाफ दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने, जबरन गर्भपात व धोखाधड़ी समेत 11 गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि सुरेश चव्हान ने इन आरोपों को निराधार और झूठा बताया है।
प्राप्त खबर के अनुसार महिला सुरेश चव्हाण की पर्सनल सेक्रेटरी के तौर पर काम करती थी। पीड़ित महिला ने 10 दिन पहले एसएसपी धर्मेंद्र सिंह से मिलकर मामले में शिकायत की थी।
शुरुआती जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा महिला ने पुलिस को बताया है कि नारायण साईं के जेल जाने से पहले साल 2013 में सुरेश चव्हाण ने उसे करोल बाग में उसके आश्रम में इंटरव्यू करने के बहाने भेजा था। वहां नारायण साईं ने उसका शारीरिक शोषण किया था।
इसके बाद सुरेश चव्हाणके ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया पोस्ट की है, ‘ पुलिस ने दाऊद इब्राहिम से भी ज्यादा धाराओं के साथ FIR दर्ज की है।
मेरे ऊपर #दाऊद से भी ज्यादा धाराओं के साथ FIR दर्ज की गई।मुझ पर आज तक नो पार्किंग का भी केस नही @yadavakhilesh @rajnathsingh @narendramodi pic.twitter.com/3z4xm5Qxpw
— Suresh Chavhanke STV (@SureshChavhanke) November 2, 2016